Move to Jagran APP

भाजपा सरकार पर प्रियंका का हमलावर रुख, कहा- आर्थिक महाशक्‍ति बनने में ये मंदी 'स्‍पीड ब्रेकर'

आर्थिक मंदी को जरिया बनाते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला किया।

By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 09:43 AM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 09:43 AM (IST)
भाजपा सरकार पर प्रियंका का हमलावर रुख, कहा- आर्थिक महाशक्‍ति बनने में ये मंदी 'स्‍पीड ब्रेकर'
भाजपा सरकार पर प्रियंका का हमलावर रुख, कहा- आर्थिक महाशक्‍ति बनने में ये मंदी 'स्‍पीड ब्रेकर'

नई दिल्‍ली, जेएनएन। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आर्थिक मंदी के जरिए केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अख्‍तियार कर लिया है। बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर उन्‍होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर सच्‍चाई स्‍वीकार न करने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

उन्‍होंने ट्वीट में कहा, ‘चकाचौंध दिखा कर रोज 5 ट्रिलियन-5 ट्रिलियन बोलते रहने या मीडिया की हेडलाइन मैनेज करने से आर्थिक सुधार नहीं होता। विदेशों में प्रायोजित इवेंट करने से निवेशक नहीं आते। निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है। आर्थिक निवेश की जमीन दरक गई है।‘

एक और ट्वीट कर उन्‍होंने कहा, ‘मगर भाजपा सरकार इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही। आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में ये मंदी ‘स्पीड ब्रेकर’ है, इसको सुधारे बिना सब रंग-रोगन बेकार है।‘

यह भी पढ़ें: योग्य युवाओं की कमी' वाले बयान पर घिरे मंत्री संतोष गंगवार, प्रियंका, मायावती ने किया हमला

यह भी पढ़ें: जालौन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोडऩे वालों को प्रियंका गांधी ने कहा- कायर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.