Move to Jagran APP

Video: प्रियंका गांधी का भाजपा पर निशाना, कहा- संविधान को खत्म करने की हो रही कोशिश

असम के सिलचर में रोड शो के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में दूसरे धर्म को कोई जगह नहीं दी गई है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 07:34 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 07:34 PM (IST)
Video: प्रियंका गांधी का भाजपा पर निशाना, कहा- संविधान को खत्म करने की हो रही कोशिश
Video: प्रियंका गांधी का भाजपा पर निशाना, कहा- संविधान को खत्म करने की हो रही कोशिश

सिलचर (असम), प्रेट्र। असम के सिलचर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा है उसे खत्म करने की कोशिश की जा रही है। सिलचर से पार्टी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद सुष्मिता देव के पक्ष में रोडशो कर रही कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया भर का दौरा किया, लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए उन्होंने वक्त नहीं निकाला।

loksabha election banner

प्रियंका ने कहा, 'आज महापुरुष (आंबेडकर जी) की जयंती है। उन्होंने संविधान के जरिए इस देश की नींव रखी। हर नेता का कर्तव्य उस संविधान का सम्मान करना है। लेकिन आज आप देख रहे हैं कि संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा है और उसे खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।' कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका ने भाजपा के घोषणापत्र की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में न तो संविधान के लिए कोई जगह है और न ही दूसरे धर्म के लोगों के लिए।

उन्होंने कहा कि वाराणसी में लोगों ने उनसे कहा कि पिछले पांच साल के दौरान मोदी ने वाराणसी में किसी के साथ पांच मिनट भी नहीं गुजारे। 'वह अमेरिका गए लोगों को गले लगाया। चीन गए और वहां भी नेताओं को गले लगाया। उन्होंने रूस और अफ्रीका जाकर भी लोगों को गले लगाया। जापान में ड्रम बजाया, तो पाकिस्तान में बिरियानी का स्वाद चखा। लेकिन, अपने संसदीय क्षेत्र में किसी भी परिवार के घर जाकर उनका हाल नहीं पूछा।'

सुष्मिता देव की तारीफ करते हुए प्रियंका ने उनकी तुलना अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की। उन्होंने कहा, 'अगर आप इंदिरा गांधी को आज भी याद करते हैं तो इसलिए उन्होंने आपके लिए काम किया था। मैं यहां सुष्मिता के लिए आई हूं। इनमें वही साहस है जो इंदिरा जी में था। सुष्मिता ईमानदार हैं और उनकी नीयत अच्छी है, वह दिल से आप लोगों के लिए काम करना चाहती हैं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.