Move to Jagran APP

बदले गए छह राज्यों के राज्यपाल, जानें किन राज्यों में हुआ ये बड़ा फेरबदल

कई राज्य के राज्यपालों का तबादला किया गया है। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर दी गई है। आनंदी बेन पटेल को अब उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 01:31 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 02:04 PM (IST)
बदले गए छह राज्यों के राज्यपाल, जानें किन राज्यों में हुआ ये बड़ा फेरबदल
बदले गए छह राज्यों के राज्यपाल, जानें किन राज्यों में हुआ ये बड़ा फेरबदल

नई दिल्ली,एजेंसी। कई राज्यों के राज्यपाल का तबादला किया गया है। बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है। वहीं, फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।  आर एन रवि को नागालैंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां उन तारीखों से प्रभावी होंगी जब यह सभी अपने संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर दी गई है।

loksabha election banner

मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का तबादला कर उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर कर दी गई है। जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल, रमेश बैस को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

लालजी टंडन 
लालजी टंडन को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। लालजी टंडन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीबी रहे हैं।  वाजपेयी के राजनीति से संन्यास लेने के बाद उन्होंने वर्ष 2009 में लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी तब वह सांसद बने थे। 1960 से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। टंडन दो बार विधान परिषद के सदस्य रहे। 

आनंदी बेन
वर्ष 1988 में आनंदी बेन भाजपा में शामिल हुई थी। शंकर सिंह वाघेला ने जब 1995 में पार्टी से बगावत की। तब उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ काम किया था। 1998 में वह गुजरात कैबिनेट में शामिल हुई। तब उन्होंने शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। गुजरात विधानसभा चुनाव में न लड़ने के फैसले के बाद पिछले साल जनवरी में उन्हें मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। अब उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले साल 2018 में सात राज्यों के राज्यपालों का तबादला किया गया था। तब जम्मू कश्मीर में पूर्व अफसरशाह एनएन वोहरा की जगह सतपाल मलिक को राज्यपाल बनाया गया था। बता दें कि सतपाल मलिक दस साल से जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे। तभी लाल जी टंडन को बिहार, गंगा प्रसाद को सिक्किम, सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा, बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड और तथागत रॉय को मेघालय, कप्तान सिंह सोलंकी का तबादला कर त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.