Move to Jagran APP

असम के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- खो दिया अनुभवी नेता

राष्ट्रपति ने कहा कि असम में मुख्यमंत्री रहते हुए उनका कार्यकाल एक परिवर्तनकारी काल था। उन्हें हमेशा असम के विकास के लिए और विशेष रूप से राज्य में कानून और व्यवस्था में सुधार और उग्रवाद से लड़ने के अपने प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 06:38 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 07:17 PM (IST)
असम के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- खो दिया अनुभवी नेता
असम के पूर्व मुख्यमंत्री का 86 साल की उम्र में हुआ निधन

नई दिल्ली, एजेंसियां। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से गुवाहटी के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन से मन बहुत दुखी है। देश ने एक अनुभवी नेता, समृद्ध राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव वाला व्यक्ति खो दिया है। असम में मुख्यमंत्री रहते हुए उनका कार्यकाल एक परिवर्तनकारी काल था। उन्हें हमेशा असम के विकास के लिए और विशेष रूप से राज्य में कानून और व्यवस्था में सुधार और उग्रवाद से लड़ने के अपने प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनका निधन एक युग के अंत का प्रतीक है। इसके साथ ही उन्होंने दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना भी जताई है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि तरुण गोगोई एक लोकप्रिय नेता और एक कुशल प्रशासक थे, जिन्हें असम के साथ-साथ केंद्र में भी राजनीतिक अनुभव था। उनके निधन से बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। 

असम के विकास में उल्लेखनीय योगदान : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अच्छे व्यक्तित्व के साथ उन्होंने असम के विकास और सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। 

निधन पर भावुक हुए राहुल गांधी, कहृा - वह मेरे लिए बुद्धिमान शिक्षक थे

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि तरुण गोगोई एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने अपना जीवन असम के सभी लोगों और समुदायों को एक साथ लाने के लिए समर्पित कर दिया था। मेरे लिए, वह एक महान और बुद्धिमान शिक्षक थे। मैं उन्हें बहुत प्यार करता था और उसका सम्मान करता था। मैं उन्हें हमेशा याद करूँगा।

कर्मठ कांग्रेसी नेता थे तरुण गोगोई : प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि तरुण गोगोई असम की लोकप्रिय एवं सर्वमान्य आवाज थे। एक कर्मठ कांग्रेसी नेता जिन्होंने अपना पूरा जीवन असम के लोगों की सेवा और सबके बीच प्रेमभाव स्थापित करने में न्योछावर कर दिया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देतू हूं और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.