विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Droupadi Murmu Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू को भाभी ने भेजा खास तोहफा, कहा- शपथ ग्रहण के दिन पहन लीजिएगा

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Sun, 24 Jul 2022 01:38 PM (GMT+05:30)

President Elect Droupadi Murmu Oath Ceremony शपथ लेने के दौरान मुर्मू पारंपरिक संताली साड़ी पहने दिख सकती हैं। ऐसा इसलिए ...और पढ़ें

नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भाभी का तोहफा।
नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भाभी का तोहफा।

भुवनेश्वर, एजेंसी। नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu Oath Ceremony) सोमवार को संसद के सैंट्रल हाल में पद की शपथ लेंगी। शपथ लेने के दौरान मुर्मू पारंपरिक संताली साड़ी पहने दिख सकतीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह साड़ी उनकी भाभी सुकरी टुडू ने उन्हें तोहफे में दी है और शपथ के दौरान पहनने को कहा है। सुकरी अपने पति तारिनसेन टुडू के साथ शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंची हैं।

दीदी से साड़ी पहनने को कहूंगीः सुकरी

मुर्मू के लिए साड़ी लाईं भाभी सुकरी ने कहा कि मैं दीदी के लिए एक संताली पारंपरिक साड़ी ले जा रही हूं और प्रार्थना करती हूं कि वह शपथ ग्रहण के दौरान इसे पहनें। उन्होंने कहा कि अगर वह इसे पहनेंगी तो अच्छा लगेगा। हालांकि सुकरी ने कहा कि मुझे मालूम है कि राष्ट्रपति भवन ही नए राष्ट्रपति की पोशाक तय करेगा।

साड़ी में यह है खास

पूर्वी भारत में संताल महिलाओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक विशेष साड़ी है। संताली साड़ियों के एक छोर पर कुछ धारी का काम होता है और विशेष अवसरों पर संताल महिलाओं द्वारा पहना जाता है। साड़ी को लंबवत बनाया जाता है और दोनों सिरों को समान रूपांकनों के साथ डिजाइन किया जाता है।

पारंपरिक मिठाई भी लाईं भाभी

बता दें कि सुकरी अपने पति और परिवार के सदस्यों के साथ मयूरभंज जिले के रायरंगपुर के पास उपरबेड़ा गांव में रहती हैं। उन्होंने कहा कि वह मुर्मू के लिए पारंपरिक मिठाई पेनकेक्स भी ले जा रही है, जिसे 'अरिसा पिठा' भी कहा जाता है।

परिवार के केवल चार सदस्य समारोह में लेंगे भाग

इस बीच, मुर्मू की बेटी इतिश्री, एक बैंक अधिकारी और उनके पति गणेश हेम्ब्रम, नई दिल्ली पहुंच गए हैं और निर्वाचित राष्ट्रपति के साथ रह रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति के परिवार के केवल चार सदस्य - भाई, भाभी, बेटी और दामाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।