विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

President Gujarat Visit: राष्ट्रपति मुर्मू ने साबरमती आश्रम का किया दौरा, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh Chauhan
Published: Mon, 03 Oct 2022 10:09 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 03 Oct 2022 12:09 PM (GMT+05:30)

President Gujarat Visit दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) जीएमईआरएस गांधीनगर में स्वास्थ्य सिंचाई ...और पढ़ें

साबरमती आश्रम में चरखा चलता हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
साबरमती आश्रम में चरखा चलता हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली, पीटीआइ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। भारत के राष्ट्रपति के रूप में यह उनका पहला गुजरात दौरा हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को अहमदाबाद के गांधी आश्रम का दौरा किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आश्रम में चरखा चलाया। उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। वह आज गांधीनगर में एक समारोह में 1,330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगी।

इन प्रमुख कार्यक्रमों का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति भवन द्वारा बताया गया कि साबरमती आश्रम के बाद मुर्मू जीएमईआरएस गांधीनगर में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद शाम को वह गांधीनगर में उनके सम्मान में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति herStart का करेंगी शुभारंभ

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति 4 अक्टूबर को महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्ट-अप प्लेटफॉर्म 'हरस्टार्ट' (herStart) का शुभारंभ करेंगी। साथ ही वह गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद में शिक्षा और आदिवासी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगी।

जानिए क्या है herSTART

हरस्टार्ट (herSTART) यह महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय का एक स्टार्ट-अप मंच है। यह गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योरशिप काउंसिल (GUSEC) के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इसे महिलाओं द्वारा नए विचारों को सशक्त बनाने की दृष्टि से स्थापित किया गया है। यह महत्वाकांक्षी स्टार्ट-अप महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए स्थापित किया गया है। यह स्टार्ट-अप कार्यक्रम उन सभी महिलाओं के लिए है जिनके पास नए विचार और मौजूदा व्यावसायिक उद्यम हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने देश को दुर्गा पूजा की दी बधाई 

वहीं, रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्गा पूजा के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। द्रौपदी मुर्मू ने एक ऐसे समाज का निर्माण करने के लिए कहा, जिसमें महिलाओं को सम्मान मिले और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में समान रूप से योगदान करने को मिले।

यह भी पढ़ें : Indian Air Force को आज मिलेगी नई ताकत, शामिल किए जाएंगे स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर; पढ़ें क्या हैं खासियत

यह भी पढ़ें : Coronavirus Updates: देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में मिले 3,011 नए केस; पढ़ें ताजा अपडेट