विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भारत-विरोधी लोगों को बुलाने के पीछे छिपा एजेंडा बताएं', भाजपा का राहुल गांधी पर प्रहार

Published: Sun, 15 Nov 2026 05:47 AM (IST)

भाजपा ने कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए बेहद गंभीर सवाल उठाया है ...और पढ़ें

हैदराबाद में ‘भारत समिट 2026’ को लेकर सियासी घमासान, भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना

हैदराबाद में ‘भारत समिट 2026’ को लेकर सियासी घमासान, भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना

HighLights

  1. हैदराबाद में आयोजित दो दिवसीय 'भारत समिट 2026' को लेकर गरमाई सियासत 

  2. 'विदेशी ताकतों और जॉर्ज सोरोस से जुड़े चेहरों को मंच' देने पर भाजपा का हमला 

पीटीआई, नई दिल्ली। देश के राजनीतिक गलियारों में हैदराबाद में आयोजित दो दिवसीय 'भारत समिट 2026' को लेकर एक महासंग्राम छिड़ गया है।

भाजपा ने कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए बेहद गंभीर सवाल उठाया है कि क्या इस प्रतिष्ठित आयोजन की आड़ में देश की संप्रभुता के खिलाफ कोई खतरनाक 'छिपा एजेंडा' चलाया जा रहा है?

राहुल 'भारत-विरोधी लोगों' को बुलाने के पीछे छिपा एजेंडा बताएं। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने सवाल किया कि आखिर कांग्रेस ऐसे लोगों को अपने राजनीतिक मंच पर क्यों जगह दे रही है, जिनके तार जॉर्ज सोरोस समर्थित 'ओपन सोसायटी' नेटवर्क और एमनेस्टी इंटरनेशनल से जुड़े हैं।

इक्वाडोर के पूर्व मंत्री गुइलेर्मो लांग और एमनेस्टी के पूर्व महासचिव सलिल शेट्टी जैसे उन विवादित व्यक्तियों के नाम सामने लाए गए, जिन पर अतीत में कश्मीर और भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ बयान देने के गंभीर आरोप हैं।

भाजपा ने आरोप लगाया कि मार्च 2025 में बेंगलुरु में ईडी की छापों से जुड़े मामलों के बीच, ऐसे लोगों को बुलाना इस बात का संकेत है कि राहुल गांधी देश की सीमा लांघकर विदेशी ताकतों की मदद से 'रिजीम चेंज' का षड्यंत्र रच रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी एक्स पर आरोप लगाया कि वक्ताओं में ऐसे लोग शामिल हैं, जिनके संबंध जार्ज सोरोस समर्थित नेटवर्क से हैं और जिनका भारत-विरोधी बयान देने का पुराना रिकार्ड रहा है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस का गंदा नैरेटिव बेनकाब!" गुइलेर्मो लांग का जिक्र करते हुए भंडारी ने कहा कि वह सीईपीआर में सीनियर फेलो हैं। भंडारी का दावा है कि सीईपीआर का संबंध जार्ज सोरोस समर्थित 'ओपन सोसाइटी' की फंडिंग से रहा है।

उन्होंने वक्ताओं में पैट्रिक गैस्पर्ड का भी नाम लिया, जो 'ओपन सोसाइटी फाउंडेशन्स' के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस ने इस समिट को लोकतंत्र, सहकारी संघवाद और बदलती वैश्विक व्यवस्था पर चर्चा का एक खुला मंच बताया।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर अड़ंगा डालते हुए समिट के लिए आमंत्रित 315 में से 115 अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं के वीजा रद कर दिए या उन्हें देश में प्रवेश से रोक दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।