Move to Jagran APP

22 भारतीय और छह यूएन भाषाओं में उपलब्ध होगी प्रधानमंत्री की आधिकारिक नई वेबसाइट

प्रधानमंत्री की आधिकारिक नई वेबसाइट संयुक्त राष्ट्र की छह भाषाओं और 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। वर्तमान में यह 12 भाषाओं में है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 07:47 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 07:47 AM (IST)
22 भारतीय और छह यूएन भाषाओं में उपलब्ध होगी प्रधानमंत्री की आधिकारिक नई वेबसाइट
22 भारतीय और छह यूएन भाषाओं में उपलब्ध होगी प्रधानमंत्री की आधिकारिक नई वेबसाइट

नई दिल्ली, प्रेट्र। सरकार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट को फिर से डिजाइन करने के लिए एजेंसियों से प्रस्ताव मांगा। यह वेबसाइट संयुक्त राष्ट्र की छह भाषाओं और 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री की वर्तमान वेबसाइट 12 भाषाओं में उपलब्ध है। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (एनईजीडी) के अनुरोध के अनुसार, सरकार एक योग्य और अनुभवी एजेंसी को डिजाइन, विकास और वेबसाइटों के रखरखाव के क्षेत्र में संलग्न करना चाहती है।

loksabha election banner

भारत सरकार की ओर से गुरुवार को एजेंसियों से प्रधानमंत्री की वेबसाइट के पेज में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें भाषाओं की संख्या को बढ़ाया जाना है, साथ ही डिजाइन में बदलाव होना है। इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री की वेबसाइट को 12 भाषाओं में पढ़ा जा सकता था।

संयुक्त राष्ट्र की छह भाषाएं अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश हैं। भारतीय भाषाओं की सूची में असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उडि़या, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। नई वेबसाइट में सभी लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्मो के साथ वास्तविक समय के एकीकरण का प्रस्ताव है। इसमें मौजूदा वेबसाइट के साथ एकीकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल होंगे।

इन भाषाओं को किया जा रहा शामिल

जिन भाषाओं को शामिल किया जा रहा है, उनमें यूएन की आधिकारिक 6 भाषाएं अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश शामिल हैं। इसके अलावा जिन भारतीय भाषाओं को शामिल किया जा रहा है, उनमें असमी, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओरिया, पंजाबी, संस्कृत, संथली, सिंधि, तमिल, तेलुगु, उर्दू शामिल हैं।

नई वेबसाइट में एक ही ऑप्शन में अलग-अलग भाषाओं में जाने का ऑप्शन मिलेगा। इसमें प्रधानमंत्री के द्वारा सोशल मीडिया पर डाले जा रहे पोस्ट को शामिल किया जाएगा। 30 जुलाई तक इसके लिए प्रपोजल दे सकते हैं, जबकि सात अगस्त तक प्रोजेक्ट को फाइनल किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.