इंस्टाग्राम पर भी छा गए पीएम मोदी, विश्व के दिग्गज नेताओं को पछाड़कर बने नंबर वन
पीएम नरेंद्र मोदी की इंस्टाग्राम पर फालोअरों की संख्या 3 करोड़ से ज्यादा हो गई है।
नई दिल्ली, एजेंसी। सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म की तरह इंस्टाग्राम में भी पीएम नरेंद्र मोदी छा गए हैं। पीएम मोदी की इंस्टाग्राम पर फालोअरों की संख्या 30 मिलियन (3 करोड़ ) से ज्यादा हो गई है। वह इंस्टाग्राम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से आगे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता हैं। वह 30 मिलियन (3 करोड़ ) मील का पत्थर पहुंचने वाला एकमात्र विश्व नेता है। यह उनकी लोकप्रियता के लिए एक और पैमाना है और युवाओं के साथ जुड़ता है।
पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फालो किए जाने वाले विश्व नेता हैं। वह इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से आगे है, जिनके 25.6 मिलियन (2.56 करोड़) फालोअर हैं और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 24.8 (2.48 करोड़) मिलियन फॉलोअर हैं। यह आंकड़े 13 अक्टूबर, 2019 तक के हैं। ट्विटर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 65.7 मिलियन (6.57 करोड़) फालोअर हैं, जबकि पीएम मोदी के 50.7 मिलियन (5.07 करोड़) फोलाअर हैं।
ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रम्प अपने विवादित बयानों के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम पर, 30 मिलियन (3 करोड़) फालोअरों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आगे हैं, जिनके 14.9 मिलियन (1.49 करोड़) फालोअर हैं। नरेंद्र मोदी ट्विटर और फेसबुक सहित सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले विश्व नेताओं में से एक हैं।
ट्विटर पर पीएम मोदी को 50 मिलियन (5 करोड़) से अधिक लोग और फेसबुक पर उनके पेज को 44 मिलियन (4.4 करोड़) से अधिक लोग पसंद करते हैं। पीएम मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने मॉडर्न कम्युनिकेशन और डिजिटल अभियान को जोर-शोर से शुरू किया है।