अटल की शवयात्रा में उमड़ा जन सैलाब, तस्वीरों में देखें पीएम मोदी भी हुए शामिल
शुक्रवार की शाम को अटल बिहारी वाजपेई की शव यात्रात में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है
नई दिल्ली (जेएनएन)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त की शाम 5 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया लेकिन देशवासियो के लिए 'अटल' व्यक्तित्व वाले वाजपेयी हमेशा अमर रहेंगे। वो पिछले काफी समय से मौत से संघर्ष कर रहे थे। गुरुवार की शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही देश के साथ पड़ोसी देशों में भी शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार की शाम को अटल बिहारी वाजपेई की शव यात्रात में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है, हर कोई इस महान आत्मा की अंतिम यात्रा में शामिल होना चाहता है।
अटल जी के पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम दर्शन के बाद अब उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। शाम करीब 4 बजे दिल्ली स्थित स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार होगा। प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह समेत तमाम भाजपा के नेता अटल जी के अंतिम यात्रा में पैदल शामिल हुए।
अटल की शवयात्रा में शामिल होते हजारो समर्थक
अंतिम दर्शन के बाद भाजपा कार्यालय से उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके समर्थक भी इस यात्रा में शामिल होकर स्मृति स्थल की ओर बढ़ रहे हैं।
अटल जी की शवयात्रा में विशाल जनसैलाब के साथ पीएम मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी पैदल शवयात्रा में शामिल होते हुए।
अटल जी की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए उनकी शवयात्रा में पहुंचे उनके हजारों समर्थक।
अटल जी की शवयात्रा में उमड़े जनसैलाब में पहुंचे समर्थकों ने दी अटल जी को दी अंतिम विदाई।