Move to Jagran APP

मन की बात में PM मोदी ने की 'स्वच्छ सियाचिन' की तारीफ, कहा- भारतीय सेना को करता हूं सलाम

PM Modi Mann ki Baat LIVE पीएम मोदी आज दिवाली के अवसर पर मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया और इस दौरान यह बातें कहीं।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 11:04 AM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 12:30 PM (IST)
मन की बात में PM मोदी ने की 'स्वच्छ सियाचिन' की तारीफ, कहा- भारतीय सेना को करता हूं सलाम
मन की बात में PM मोदी ने की 'स्वच्छ सियाचिन' की तारीफ, कहा- भारतीय सेना को करता हूं सलाम

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने आज लोगों को दिवाली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दिवाली काश को विस्तार देने की कोशिश करें और अपने भीतर शत्रुता की भावना को खत्म करें।

loksabha election banner

PM मोदी के मन की बात के प्रमुख अंश

दिवाली की दीं शुभकामनाएं

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।पीएम मोदी ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दिवाली प्रकाश को विस्तार दें और दुश्मनी की भावना को खत्म करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजकल दुनिया के कई देशों में दिवाली मनाई जाती है। विशेष बात ये है कि इसमें सिर्फ भारतीय समुदाय ही शामिल नहीं होता बल्कि कई देशों की सरकारें और वहां के नागरिक भी शामिल होते हैं।

सेना को किया सलाम

पीएम मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में सियाचिन ग्लेशियपर पर चल रहे स्वच्छ सियाचिन अभियान की तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि सियाचिन ग्लेशियर पर हमारे सैनिक न केवल सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि 'स्वच्छ सियाचिन' अभियान भी चला रहे हैं। इस प्रतिबद्धता के लिएमैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं। ऐसी स्थितियों में कचरा को अलग करना और उसका प्रबंधन सुनिश्चित करना अपने आप में एक बहुत महत्वपूर्ण कार्य है।

दुनिया भर में फेस्टिवल टूरिज्म का अपना आकर्षण है। हमारा भारत त्योहारों का देश है, उसमें फेस्टिवल टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं।हमारा प्रयास होना चाहिए कि होली हो, दिवाली हो, ओणम हो, पोंगल हो, बीहू हो इन जैसे त्योहारों का का प्रसार करें और त्योहारों की खुशियों में अन्य राज्यों व देशों के लोगों को भी शामिल करें- PM मोदी

अयोध्या पर बोले PM मोदी

सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले पर फैसला आने के कुछ दिन पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को याद किया कि 2010 के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आगे राजनीतिक दलों और नागरिक समाज ने लोगों को एकजुट करने में कैसे परिपक्व भूमिका निभाई थी।

नारी शक्ति को सलाम

अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत की 'नारी शक्ति' के जश्न के रूप में महिलाओं की कई प्रेरक कहानियां और उनकी उपलब्धियों को साझा किया, जिससे 'भारत की लक्ष्मी' का सम्मान हुआ।

गुरुनानक देव का सम्मान

इस अवसर पर पीएम मोदी ने गुरु नानक जी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी ने निस्वार्थ भाव से सेवा की। उनके इस सेवाभाव से कई सारे संत भी प्रभावित हुए। गुरुनानक देव जी ने अपना संदेश दुनिया में दूर-दूर तक पहुंचाया। वे अपने समय में सबसे अधिक यात्रा करने वालों में से थे।गुरुनानक देव जी छुआछूत जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ मजबूती के साथ खड़े रहे- PM मोदी

सरदार पटेल को किया याद

31 अक्टूबर 2019 को सरदार पटेल की स्मृति में बनी' स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 'देश और दुनिया को समर्पित थी। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जो 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' की ऊंचाई से दोगुनी है। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा हर भारतीय को गर्व से भर देती है मुझे विश्वास है कि 31 अक्टूबर की तारीख आप सबको जरूर याद होगी। यह दिन भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती का है। सरदार पटेल बारीक से बारीक चीजों को भी बहुत गहराई से देखते थे, परखते थे। सही मायने में वे मैन ऑफ डीटेल थे। इसके साथ ही वे संगठन कौशल में भी निपुण थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.