विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi: 'मेरे 90 सेकेंड के खुलासे से मची खलबली', पीएम मोदी ने पूछा- कांग्रेस और इंडी गठबंधन को इतनी मिर्ची क्यों लग रही

Published: Tue, 23 Apr 2024 06:07 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2024 06:46 PM (IST)

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस होती तो आज भी जम्मू-कश्मीर में हमारी सेनाओं पर पत्थर फेंके जाते। ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के टोंक में एक जनसभा को संबोधित किया। (Photo ANI)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के टोंक में एक जनसभा को संबोधित किया। (Photo ANI)

एएनआई, टोंक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के टोंक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे एक 90 सेकेंड के भाषण ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन में खलबली मचा दी है। पीएम मोदी की 'कांग्रेस महिलाओं का मंगलसूत्र छीनना चाहती है' वाली टिप्पणी पर छिड़ी बहस के बीच प्रधानमंत्री ने मंगलवार को दोहराया कि उन्होंने देश के सामने सच रख दिया है कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनकर उसे अपने खास लोगों में बांटने की गहरी साजिश रच रही है।

पीएम बोले- मेरे 90 सेकंड के खुलासे से कांग्रेस में खलबली

पीएम मोदी ने कहा कि परसों जब मैं राजस्थान आया था तो अपने 90 सेकंड के भाषण में मैंने कुछ सच्चाइयां देश के सामने रखी थीं। इससे कांग्रेस और इंडी गठबंधन में खलबली मच गई है। मैंने देश के सामने सच्चाई रखी थी कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनकर अपने खास लोगों को बांटने की गहरी साजिश रच रही है। पीएम ने कहा कि मैंने उनकी वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति को उजागर किया। मेरे इस खुलासे से कांग्रेस और इंडी गठबंधन को इतनी मिर्ची क्यों लग रही

है।

पीएम ने पूछा- कांग्रेस सच्चाई से इतनी डरती क्यों है?

प्रधानमंत्री मोदी ने पूछा कि आखिर कांग्रेस सच्चाई से इतनी डरती क्यों है? अगर 2014 के बाद केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो क्या होता? पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में आपने मोदी को देश की सेवा करने का अवसर दिया। तब देश ने ऐसे फैसले किए जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन सोचिए कि 2014 के बाद भी और आज भी अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो क्या होता।

तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस होती तो आज भी जम्मू-कश्मीर में हमारी सेनाओं पर पत्थर फेंके जाते। कांग्रेस होती तो दुश्मन सीमा पार से आते। अगर कांग्रेस होती तो न तो हमारे सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन लागू होती और न ही हमारे पूर्व सैनिकों को एक लाख करोड़ रुपये मिलते। कांग्रेस की सोच हमेशा तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति की रही है।

धर्म के नाम पर अब नहीं मिलेगा आरक्षण

पीएम मोदी ने कहा कि 2004 से 2010 के बीच कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में चार बार मुस्लिम आरक्षण लागू करने की कोशिश की, लेकिन कानूनी बाधाओं और सुप्रीम कोर्ट की जागरूकता के कारण यह अपनी योजनाओं को पूरा नहीं कर सके। संविधान इसके बिल्कुल खिलाफ है। आरक्षण का जो अधिकार बाबा साहेब ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को दिया, कांग्रेस और इंडी गठबंधन उसे धर्म के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते थे।

कांग्रेस की इन साजिशों के बीच मोदी आज आपको खुले मंच से गारंटी दे रहे हैं कि दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण न तो खत्म किया जाएगा और न ही धर्म के नाम पर बंटने दिया जाएगा। यह मोदी की गारंटी है।

यह भी पढ़ें: 'एक और बड़ा खेल शुरू कर दिया है...' छत्तीसगढ़ में PM मोदी ने गोवा कांग्रेस के उम्मीदवार का क्यों किया जिक्र?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।