केरल के भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी ने कहा, राज्य में भ्रष्टाचार के दो मॉडल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हमें भी कुछ बुरी खबर मिली, जिसकी वजह से हमारी पार्टी बंद बुलाने को मजबूर हुई।
नई दिल्ली, एएनआइ। केरल के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हमें भी कुछ बुरी खबर मिली, जिसकी वजह से हमारी पार्टी बंद बुलाने को मजबूर हुई। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं, इस तरह के किसी भी कदम से बचने के लिए राज्य भर में हर किसी को प्रेरित करना चाहिए। हमारे पास जो भी पॉइंट हैं, हमें उन्हें दृढ़ता से व्यक्त करना चाहिए और लोगों को उनके बारे में समझाना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नमो ऐप द्वारा केरल के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केरल में वर्तमान में शासन के दो मॉडल हैं। एक कांग्रेस मॉडल और दूसरा कम्युनिस्ट मॉडल। दोनों मॉडल कुशल भ्रष्टाचार और अक्षम प्रशासन के मॉडल हैं।
उन्होंने कहा कि जब 130 करोड़ लोगों का देश बोलता है तो वह आवाज सुनी जाती है। चाहे वह आतंकवाद का मसला हो, जलवायु का हो, चाहे वह आर्थिक अपराधियों को पकड़ने का हो या आर्थिक विकास की बात हो, आज भारत ग्लोबल नैरेटिव को स्थापित करने में सबसे आगे है।