Move to Jagran APP

उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, इस तरह दीपावली मनाने वाले देश के पहले पीएम हैं

इस वर्ष भी जवानों संग दीपावली मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 7.55 पर हर्षिल पहुंचे। ये उनके कार्यकाल की तीसरी दीपावली है, जिसे वो सीमा पर जवानों के साथ मनाएंगे।

By Kamal VermaEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 02:21 PM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 11:28 AM (IST)
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, इस तरह दीपावली मनाने वाले देश के पहले पीएम हैं
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, इस तरह दीपावली मनाने वाले देश के पहले पीएम हैं

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। आज देश भर में रोशनी का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हर किसी ने इस बार आतिशबाजी पर लगी बंदिशों के बाद भी काफी कुछ सोचा हुआ है। दीपावली मनाने का सबका अपना तरीका है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दीपावली मनाने का अपना एक अनोखा तरीका है।

loksabha election banner

आपको बता दें कि जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है, तभी से वह दीपावली का पावन त्योहार दिल्ली से दूर किसी दूसरी जगहों पर लोगों के बीच मनाते आए हैं। केवल वर्ष 2015 में उन्होंने दिल्ली में दीपावली मनाई थी। बुधवार सुबह भी प्रधानमंत्री दीपावली मनाने के लिए उत्तराखंड पहुंच गए।

उनके कार्यकाल में यह तीसरी बार होगा कि जब पीएम सीमा पर जवानों के साथ अपनी दिवाली मनाएंगे। संभवतः वह ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपने एक कार्यकाल में तीन बार दुर्गम शरहद पर जवानों के साथ दीपावली मनाई है। हम आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री इस बार दीपावली कहां और कैसे मना रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने अब तक के प्रधानमंत्री कार्यकाल में कब और कहां दीपावली का ये त्योहार मनाया है।

वर्ष 2014

जिस वक्त नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद संभाला उसी दौरान जम्मू कश्मीर के लोगों को भीषण आपदा का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से पीएम ने अपने कार्यकाल की पहली दिवाली भी इन्हीं लोगों के बीच श्रीनगर में मनाई थी। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया था।

वर्ष 2015
पीएम मोदी के कार्यकाल का ये दूसरा साल था। अब तक का यही एक वर्ष है, जब वह दिवाली के अवसर पर कहीं नहीं गए। उन्होंने दिल्ली में दीपावली मनाई थी। उन्होंने ट्वीट कर देशवासियों को इस पर्व की बधाई दी।

वर्ष 2016
वर्ष 2016 में पीएम मोदी ने अपनी दिवाली हिमाचल प्रदेश में चीन से लगती भारतीय सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाई। वह इसके लिए कुन्नूर के समडो इलाके में पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर तैनात आईटीबीपी के जवानों को इस पर्व की बधाई दी और उन्हें अपने हाथों से मिठाई भी खिलाई। इस मौके पर दिए अपने भाषण में उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2001 से ही दिवाली जवानों के साथ मनाते आ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने #Sandesh2Soldierscampaign का भी जिक्र किया।

उनका कहना था कि उनकी सरकार ने वर्षों से जवानों की उस मांग को मान लिया है जिसके तहत वन रैंक वन पेंशन की बात कही जा रही थी। इस मौके पर तत्कालीन जनरल दलबीर सिंह भी उनके साथ थे। सीमा से वापसी के दौरान पीएम मोदी ने वहां नजदीक के गांव छांगों में जाकर वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की बधाई दी।

वर्ष 2017
इस वर्ष पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में तैनात बीएसएफ जवानों के साथ अपनी दिवाली मनाई थी। इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने हाथों से जवानों को मिठाई खिलाई और उन्हें इस पर्व की बधाई भी दी। वह यहां पर करीब दो घंटे तक रुके। उनका कहना था कि वह चाहते थे कि दिवाली उन वीर जवानों के साथ मनाई जाए जो हर हाल में सीमा पर डटकर देशवासियों की रक्षा करते हैं।

वर्ष 2018
इस वर्ष भी जवानों संग दीपावली मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 7.55 पर हर्षिल पहुंचे। उन्होंने हेलीपैड के निकट गंगा किनारे छोटे शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। गंगा को प्रणाम किया। इसके बाद पीएम मोदी महार रेजिमेंट के कैंप में पहुंचे। जहां आर्मी जवानों ने पीएम का भव्य स्वागत किया।

हर्षिल में सेना के जवानों को पीएम मोदी ने दीपावली की बधाई दी और मिठाई खिलाई। इस दौरान पीए मोदी आइटीबीपी के अधिकारियों व जवानों से भी मिले तथा दीपावली की बधाई दी। आर्मी सभागार में पीएम मोदी ने जवानों से संवाद भी किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान प्रधानमंत्री से मिलने और उनके स्वागत के लिए हर्षिल और बगोरी के ग्रामीण भी पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.