विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे', महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस को अर्बन नक्सल का गैंग चला रहा

Published: Sat, 05 Oct 2024 05:51 PM (IST)

PM Modi पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे से कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारी एकता ...और पढ़ें

पीएम ने कहा कि कांग्रेस का असली रंग खुलकर सामने आ गया है। (Photo- X/@BJP4India)
पीएम ने कहा कि कांग्रेस का असली रंग खुलकर सामने आ गया है। (Photo- X/@BJP4India)

HighLights

  1. पीएन ने कहा कि जो लोग भारत को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं, कांग्रेस उनके साथ खुलकर खड़ी है।
  2. उन्होंने कहा- कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है और कहा है कि पार्टी को अब अर्बन नक्सल का गैंग चला रहा है। पीएम मोदी महाराष्ट्र के ठाणे में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे हैं, जहां उन्होंने कहा कि दुनिया में जो लोग भारत को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं, कांग्रेस अब खुलकर उनके साथ खड़ी है।

पीएम मोदी ने कहा, 'आज कांग्रेस का असली रंग खुल कर सामने आ गया है। कांग्रेस को अब अर्बन नक्सल का गैंग चला रहा है। पूरी दुनिया में जो लोग भारत को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं, कांग्रेस अब खुलकर उनके साथ खड़ी है। इसलिए अपनी घोर असफलता के बावजूद कांग्रेस, सरकार बनाने का सपना देख रही है।'

बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे: मोदी

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे। कांग्रेस और उनके साथियों का एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। इसलिए हमारी एकता को ही देश की ढाल बनाना है। हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। हमें कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।'

'हिमाचल सरकार ने हद कर दी'

पीएम ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने तो हद ही कर ही है। हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने Toilet tax लगाया है। एक ओर मोदी कह रहा है- Toilet बनाओ और ये कह रहे हैं- हम Toilet पर टैक्स लगाएंगे, यानी कांग्रेस लूट और फरेब का पूरा पैकेज है।

उन्होंने कहा, 'आप पिछले एक हफ्ते का हाल देख लीजिए। कांग्रेस के एक CM का जमीन घोटाले में नाम आया है। उनके एक मंत्री महिलाओं को गालियां दे रहे हैं। उनको अप​मानित कर रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस का एक नेता ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है।'

पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव में बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन सरकार बनने पर जनता के शोषण का नया नया तरीका खोजती है। आए दिन, नए-नए टैक्स लगाकर अपने घोटालों के लिए पैसा जुटाना ही इनका एजेंडा है।