विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनावी गारंटी पर शिवकुमार को नसीहत देकर 'फंसे' खरगे, पीएम मोदी बोले- बेनकाब हुई कांग्रेस

Published: Fri, 01 Nov 2024 06:18 PM (IST)

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने एक्स पर कई पोस्ट कर कांग्रेस पर ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस को यह बात समझ में आ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल या नामुमकिन है। वे लगातार प्रचार अभियान के दौरान लोगों से वादे करते रहते हैं, लेकिन उन्हें पता है कि वे कभी उन्हें पूरा नहीं कर पाएंगे। कांग्रेस जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब से हो चुकी है।

मोदी ने अपने एक और ट्वीट में कहा, 'आज कांग्रेस की सरकार वाले किसी भी राज्य को देख लीजिए। बात चाहे हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक की हो या तेलंगाना की। इन राज्यों में विकास की गति और वित्तीय स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। कांग्रेस ने जो गारंटियां दी थी वो अधूरी हैं। लोगों के साथ धोखा हुआ है।

ऐसी राजनीति का शिकार गरीब, युवा, किसान और महिलाएं हैं, जिन्हें न केवल इन वादों के लाभों से वंचित किया जाता है, बल्कि उनकी मौजूदा योजनाओं को भी कमजोर किया जाता है।

कर्नाटक में लूट में व्यस्त कांग्रेस

मोदी ने आगे कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस विकास के कामों को आगे बढ़ाने के बजाय पार्टी की अंदरूनी राजनीति और लूट में व्यस्त है। कांग्रेस अपनी योजनाओं को वापस लेने जा रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जाता। तेलंगाना में किसान कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस ने भत्ते देने का वादा किया था, जो पांच साल तक लागू नहीं हुए। कांग्रेस किस तरह काम करती है, इसके कई उदाहरण हैं।

जनता को रहना होगा सावधान

पीएम यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि देश की जनता को कांग्रेस द्वारा प्रायोजित झूठे वादों की संस्कृति से सावधान रहना होगा। हमने हाल ही में देखा कि कैसे हरियाणा के लोगों ने उनके झूठ को नकार दिया। पूरे भारत में यह अहसास बढ़ रहा है कि कांग्रेस को वोट देना कुशासन, खराब अर्थव्यवस्था और बेशुमार लूट के लिए वोट देना है। भारत के लोग विकास और प्रगति चाहते हैं, वही पुराना तरीका नहीं।

ये भी पढ़ें:

Shakti Scheme पर कांग्रेस में ही बवाल, खरगे ने की शिवकुमार की खिंचाई; BJP ने भी बोला हमला