Move to Jagran APP

अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर बोले विजयन, कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व एजेंडे पर चल रहे राहुल और प्रियंका

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडे के लिए जानी जाती है। अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर प्रियंका व राहुल गांधी की टिप्पणी में कुछ नया नहीं है।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 07:52 AM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:52 AM (IST)
अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर बोले विजयन, कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व एजेंडे पर चल रहे राहुल और प्रियंका

तिरुवनंतपुरम, एएनआइ। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडे को अपनाने के लिए जानी जाती है।अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी की टिप्पणी में कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने इसे लेकर कहा कि अयोध्या पर प्रियंका गांधी की टिप्पणी से उन्हें हैरानी नहीं हुई। राजीव गांधी से लेकर नरसिम्हा राव के वक्त तक कांग्रेस का समान रुख रहा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता धर्मनिरपेक्षता को लेकर कांग्रेस का कोई स्टैंड है। अगर ऐसा होता, तो हमारा देश इस स्तर पर नहीं पहुंचता।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री  विजयन  ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर में 'भूमिपूजन' समारोह के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस मुद्दे पर राहुल गांधी या प्रियंका गांधी का रुख नया नहीं है। वे कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडे पर चल रहे हैं। इसमें आश्चर्य करने जैसा कुछ नहीं है। विजयन ने कहा कि सीपीआइ (एम) पोलित ब्यूरो ने अयोध्या मंदिर निर्माण पर पार्टी के दृष्टिकोण को स्पष्ट किया है।

ये सबकुछ हमारे इतिहास का हिस्सा है- विजयन

उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, 'जब बात अयोध्या मुद्दे की आती है, तो मैं पूछना चाहता हूं कि वहां किसने पूजा की अनुमति दी थी? वह कांग्रेस थी। किसने वहां मूर्ति रखने की अनुमति दी थी? वह कांग्रेस थी। कारसेवा की अनुमति किसने दी? वह कांग्रेस थी। विजयन ने यह भी कहा कि यहां तक कि जब विवादित ढांचे के विध्वंस की बात आती है तो उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और मुस्लिम लीग (IUML) भी सरकार में थी। पार्टी उस समय मूकदर्शक बनी हुई थी। ये सबकुछ हमारे इतिहास का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा करने के बजाय, समय का उपयोग देश में फैले कोरोना वायरस के रोकथाम और महामारी के कारण पीड़ित गरीबों की मदद करने के लिए किया जाना चाहिए।

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.