विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pegasus spyware: अधिकारियों से जवाब तलब कर सकती है शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति, 28 जुलाई को बुलाई बैठक

By Nitin AroraEdited By:
Published: Wed, 21 Jul 2021 06:02 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 06:29 PM (IST)

शशि थरूर की अध्यक्षता में आईटी पर संसदीय पैनल जो अगले सप्ताह बैठक करने वाला है उसमें गृह मंत्रालय से जुड़े लोगों से भी पूछताछ संभव है। वहीं माना जा रहा है कि बैठक में नागरिकों की डाटा सुरक्षा व निजता के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

Pegasus spyware: शशि थरूर की अध्यक्षता में संसदीय पैनल गृह मंत्रालय सहित शीर्ष सरकारी अधिकारियों से कर सकता है पूछताछ
Pegasus spyware: शशि थरूर की अध्यक्षता में संसदीय पैनल गृह मंत्रालय सहित शीर्ष सरकारी अधिकारियों से कर सकता है पूछताछ

नई दिल्ली, पीटीआइ। पेगासस प्रकरण देश में बहुत तेजी चर्चा का विषय बना है और सुरक्षा से जुड़ा ये मुद्दा अब आम जनता की जुबान पर भी है। बीते दिन तय हुआ था कि कांग्रेस नेता शशि थरूर की अगुवाई में संसदीय समिति 28 जुलाई को बैठक करेगी। इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई कि बैठक के दौरान शीर्ष सरकारी अधिकारियों से पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग करने वाले कई लोगों के फोन टैपिंग से संबंधित आरोपों पर पूछताछ की जा सकती है।

बताया गया कि शशि थरूर की अध्यक्षता में आईटी पर संसदीय पैनल जो अगले सप्ताह बैठक करने वाला है, उसमें गृह मंत्रालय से जुड़े लोगों से भी पूछताछ संभव है। वहीं, माना जा रहा है कि बैठक में नागरिकों की डाटा सुरक्षा व निजता के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

वहीं, केंद्र सरकार ने इजरायली कंपनी की तरफ से तैयार जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए पत्रकारों एवं अन्य विशिष्ट हस्तियों की जासूसी कराने संबंधी रिपोर्टों को खारिज कर दिया है। सरकार ने रिपोर्टों को बेबुनियाद बताया है। केंद्र ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की छवि को धूमिल करने का प्रयास है।

दरअसल मामला यह है कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया कंसोर्टियम की रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 300 से अधिक लोगों के फोन टैप कराए गए। इसमें दो केंद्रीय मंत्री, विपक्ष के तीन नेता, 40 से अधिक पत्रकार, एक मौजूदा जज, सोशल वर्कर और कई उद्योगपति शामिल हैं। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि देश में वर्ष 2018 और 2019 के बीच फोन टैप कराए गए थे।

बता दें कि एक रिपोर्ट की जानकारी दी गई कि 50,000 से अधिक फोन नंबर को हैक किया गया है। इस कारण भारत में विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर ले रखा है। फोन हैकिंग में नेताओं सहित पत्रकारों का भी नाम सामने आया है। माना जा रहा है कि इस्राइली सर्विलांस कंपनी NSO\ Group के पेगासस सॉफ़्टवेयर के माध्यम से निगरानी की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।