गोवा के सीएम पर्रिकर को पेट दर्द, मुंबई के लीलावती हास्पिटल में भर्ती
एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उनमें उसी बीमारी के लक्षण मिले जो 2005 में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को हुई थी।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 08:06 AM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 04:17 PM (IST)
मुंबई(एजेंसी)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को गुरूवार को यहां लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी जिस पर गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनकी जांच की गई, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। शाम को उन्हें विमान से मुंबई ले जाया गया।
वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ पी जगन्नाथ की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उनमें उसी बीमारी के लक्षण मिले जो 2005 में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को हुई थी। इस बीमारी में बड़ी आंत में गुब्बारे की तरह पाउच बन जाते हैं। इसे डाइवर्टिकुलाइटिस कहा जाता है।
डॉ. जगन्नाथ वही डॉक्टर हैं जिन्होंने अमिताभ की इस बीमारी को दूर करने सफलतापूर्वक सर्जरी की थी। पर्रिकर में प्रारंभिक रूप से यही लक्षण मिले हैं। हालांकि उनकी कुछ जाचें कराई गई हैं जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। सोमवार से गोवा विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। पर्रिकर के पास वित्त मंत्रालय भी है। उन्हें बजट पेश करना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें