विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parliament Budget Session 2022: दिल्ली में सीएम आवास पर हमले को लेकर चर्चा की मांग, सांसद संजय सिंह ने दिया नोटिस

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 01 Apr 2022 11:41 AM (IST)

Parliament Budget Session 2022 दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हमले को लेकर राज्यसभा में चर्चा की मांग ...और पढ़ें

Budget Session 2022: संसद सत्र की कार्यवाही जारी
Budget Session 2022: संसद सत्र की कार्यवाही जारी

नई दिल्ली, जेएनएन। संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session 2022) के दूसरे चरण की कार्यवाही जारी है। संसद में आज कई मुद्दों पर गहमा-गहमी के आसार है। कई सांसदों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। कांग्रेस सांसद सुरेश कोडिकुन्निल ने 'श्रीलंका में होने वाली अभूतपूर्व घटनाओं' पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए हमले के मामले में राज्यसभा में चर्चा की मांग की गई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस पर चर्चा के लिए शून्यकाल नोटिस दिया है। संजय सिंह ने दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल 2022 पर भी चर्चा के लिए नियम 67 के तहत नोटिस दिया है। आम आदमी पार्टी इस बिल का लगातार विरोध कर रही है।

दो हफ्ते में रिपोर्ट पेश करने का आदेश

उधर, इस मामले को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार को दो हफ्ते में स्थिति रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे को संरक्षित करने का भी निर्देश दिया गया है। बता दें कि सीएम आवास पर हमले के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने याचिका दायर की है।

8 अप्रैल तक चलेगा बजट सत्र का दूसरा चरण

बता दें कि संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च को शुरू हुआ था। दूसरा चरण 8 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और 11 फरवरी तक चला था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।