विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘पापा को आप पर गर्व होता’, सोनिया गांधी की आत्मकथा के विमोचन पर भावुक हुए राहुल गांधी

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:37 PM (IST)

राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' के विमोचन पर भावुक हो गए। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. राहुल गांधी मां सोनिया गांधी की किताब विमोचन पर भावुक हुए।

  2. सोनिया गांधी चार बार कैंसर को मात दे चुकी हैं।

  3. राहुल ने कहा राजीव गांधी को सोनिया पर गर्व होता।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' के विमोचन समारोह में भावुक हो गए। उन्होंने अपनी मां के संघर्ष, साहस और मुश्किल परिस्थितियों में भी मजबूती से खड़े रहने की क्षमता की जमकर तारीफ की।

इस दौरान राहुल ने खुलासा किया कि सोनिया गांधी चार बार कैंसर को मात दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने जीवन में कई मुश्किल दौर देखे, लेकिन कभी भी अपने हौसले को टूटने नहीं दिया।

मैंने उन्हें कभी पीछे हटते नहीं देखा: राहुल गांधी

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि सोनिया गांधी की यह किताब उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मृत्यु से पहले के उनके जीवन की झलक दिखाती है। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने जिंदगी में कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

राहुल ने कहा कि मैंने उन्हें कभी डरा हुआ नहीं देखा। मैंने उन्हें कभी पीछे हटते नहीं देखा। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की गंभीरता को भी अक्सर कम करके बताती रही हैं।

पापा को आप पर बहुत गर्व होता: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके पिता राजीव गांधी को सोनिया गांधी के जीवन में आई चुनौतियों का सामना करने के तरीके पर गर्व होता। अपनी मां को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यह भाषण इसलिए देना चाहता था क्योंकि मम्मी, पापा आपसे प्यार करते थे , लेकिन मैं आपको बता भी नहीं सकता कि उन्हें आप पर कितना गर्व होता।

इस मौके पर गांधी परिवार के सदस्यों के अलावा कई राजनीतिक नेता भी मौजूद रहे। सोनिया गांधी की किताब में उनके निजी जीवन, पारिवारिक अनुभवों और सार्वजनिक जीवन के लंबे सफर को समेटा गया है।

 

सोर्स- एएनआई के इनपुट के साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।