Move to Jagran APP

अजय भट्ट का विपक्ष पर निशाना, गिनाई सरकार की उपलब्धियां; असम-मिजोरम सीमा विवाद पर भी दिया बयान

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विपक्ष पर अनावश्यक आलोचना करने और केंद्र सरकार की छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही असम-मिरोरम सीमा विवाद सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 11:57 AM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 12:13 PM (IST)
अजय भट्ट का विपक्ष पर निशाना, गिनाई सरकार की उपलब्धियां; असम-मिजोरम सीमा विवाद पर भी दिया बयान
अजय भट्ट का विपक्ष पर निशाना, गिनाई सरकार की उपलब्धियां; असम-मिजोरम सीमा विवाद पर भी दिया बयान

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विपक्ष पर अनावश्यक आलोचना करने और केंद्र सरकार की छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही असम-मिजोरम सीमा विवाद सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। भट्ट ने कहा कि जब पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों की प्रशंसा कर रही है तो विपक्ष उनकी छवि खराब करने में लगा है।

loksabha election banner

गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370, 35 ए को निरस्त करने के साथ-साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू किया। इसके साथ ही पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक भी किया, लेकिन विपक्ष की आदत सरकार की नीतियों और कार्यों की आलोचना करना है। आगे मंत्री ने कहा,'सरकार बहुत अच्छा कर रही है। जब भी केंद्र सरकार पिछली सरकारों की कमियों को दूर करने की दिशा में काम करती है, तो विपक्ष को यह पसंद नहीं आता है।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार की इन सभी उपलब्धियों के बावजूद विपक्ष सरकार को बदनाम करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया सरकार के ऐतिहासिक फैसलों की प्रशंसा कर रही है, लेकिन हमारे अपने लोग (विपक्ष) अनावश्यक आलोचना में व्यस्त हैं। मंत्री ने कहा,' मैं वास्तव में इस तरह के व्यवहार के पीछे उनके मकसद को नहीं समझता'।

इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि विपक्ष संसद में हंगामा कर रहा है और इसे काम नहीं करने दे रहा है। ऐसा व्यवहार लोकतंत्र के हित में नहीं है। मंत्री ने कहा कि विपक्ष पेगासस मुद्दे को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है और संसद को चलने नहीं दे रहा है। जिस तरह से विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रहा है वह बहुत दर्दनाक है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत दुखद है। पक्ष-विपक्ष हमेशा होते हैं, लेकिन विपक्ष का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार लोकतंत्र के हित में कतई नहीं है।

असम और मिजोरम सीमा विवाद पर भी बोले मंत्री

इसके साथ ही मंत्री ने असम और मिजोरम सीमा विवाद मामले भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर घटनाक्रम से अवगत है। वह स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। सब कुछ जल्द ही सामान्य हो जाएगा। फिलहाल इस मामले पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की जा सकती है, लेकिन सरकार की नजर इस मामले पर बनी हुई है। बता दें कि 26 जुलाई को दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद अपने चरम पर पहुंच गई थी। इस दौरान दोनों राज्यों की सेनाओं के बीच भीषण मुठभेड़ में असम पुलिस के छह कर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई थी। घटना में कम से कम 50 लोग घायल हुए थे।

वहीं पीवी संधू के ओलंपिक में कांस्य पदक भी बोले मंत्री

पीवी सिंधु को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए भट्ट ने कहा, "हमारी बेटी ने ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। पीवी सिंधु को हार्दिक बधाई। इतिहास बन रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.