विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सनातन के अपमान पर सोनिया खामोश क्यों?', BJP ने पूछा- क्या हिंदू धर्म के खात्मे के लिए हुआ I.N.D.I.A. का गठन

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 12 Sep 2023 12:53 PM (IST)

सनातन धर्म के मुद्दे पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने डीएमके के जरिए विपक्षी गठबंधन आई. एन.डी.आई.ए. को घेरा है। ...और पढ़ें

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सनातन धर्म को लेकर विपक्ष को घेरा।(फोटो सोर्स: जागरण)
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सनातन धर्म को लेकर विपक्ष को घेरा।(फोटो सोर्स: जागरण)

नई दिल्ली, एएनआई। सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के राज्य मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने एक विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया जैसे बीमारियों से कर दी थी। इसके बाद डीएमके के नेता ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना एड्स से कर दी।

इन दोनों के बाद डीएमके के शिक्षा मंत्री पोनमुडी की एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें वो कहते हैं कि सनातन धर्म से लड़ने के लिए ही आई.एन.डी.आई.ए. का गठन हुआ है। यह वीडियो क्लिप सोमवार को वायरल हो गई।

सनातन को खत्म करने के लिए हुआ आई.एन.डी.आई.ए. का गठन: भाजपा

मंगलवार को भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने इस वीडियो क्लिप की चर्चा करते हुए डीएमके के जरिए विपक्षी गठबंधन आई. एन.डी.आई.ए. को घेरा है। उन्होंने कहा, "डीएमके के शिक्षा मंत्री पोनमुडी की टिप्पणी सामने आई है। अंग्रेजी में एक कहावत है 'द कैट इज आउट ऑफ द बैग'। उनकी मंशा अब स्पष्ट हो रही है। भारत गठबंधन का गठन सनातन धर्म का विरोध करने और सनातन धर्म को खत्म करने के लिए हुआ है।

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा, "विपक्षी गठबंधन का एजेंडा सनातन धर्म का विरोध करके वोट बैंक की राजनीति करना है। मैं कांग्रेस पार्टी और इस गठबंधन से पूछता हूं। क्या उन्हें किसी अन्य धर्म के देवताओं की आलोचना करने का अधिकार है? क्या इसमें साहस है? क्या वे ऐसा कर सकते हैं?...वे अन्य धर्मों पर चुप रहते हैं, लेकिन खुले तौर पर सनातन का विरोध करते हैं।"

भाजपा ने सोनिया गांधी से पूछे सवाल 

रविशंकर प्रसाद ने इस मुद्दे पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहला सवाल सोनिया गांधी जी से है। भाजपा की ओर से सोनिया गांधी जी से कईं सवाल पूछे गए हैं और विस्तार से पूछा था कि रोज भारत की संस्कृति, विरासत और सनातन धर्म का अपमान हो रहा है। लेकिन उस पर सोनिया गांधी जी खामोश क्यों हैं?

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी ये सवाल पूछा गया था कि आप इस पर खामोश क्यों हैं? लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया।

आरजेडी और सपा पर भी भाजपा ने साधा निशाना 

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस के अलावा अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। भाजपा नेता ने आगे कहा,"द्रमुक से लेकर राष्ट्रीय जनता दल और समाजवादी पार्टी जैसे कुछ दलों के विपक्षी नेता सनातन धर्म और हिंदू धर्म से जुड़ी पवित्र पुस्तकों की आलोचना में मुखर रहे हैं, क्या वे अन्य धर्मों और उनके पवित्र ग्रंथों की आलोचना करने का साहस जुटा सकते हैं?

सनातन धर्म को समाप्त करने की किसी की हैसियत नहीं: साध्वी प्रज्ञा

इससे पहले सोमवार को भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह साध्वी ने सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वालों पर हमला बोलते हुए कहा कि सनातन धर्म ही धर्म है, बाकी तो मत और पंथ हैं।

उन्होंने आगे कहा कि  सनातन धर्म को समाप्त करने की किसी की कोई हैसियत नहीं है, जो कह रहे हैं कि सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया, एड्स, कुष्ठ है। ईश्वर उन्हें इन बीमारियों का सुख दे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।