Move to Jagran APP

संसद की सदस्यता निरस्त होने पर राहुल गांधी बोले- भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, हर कीमत चुकाने को तैयार

संसद की सदस्यता निरस्त होने पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह भारत की आवाज के लिए लड़ रहे हैं और वह इसके लिए हर कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। मालूम हो कि लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए उन्हें अयोग्य करार दिया है।

By AgencyEdited By: Sonu GuptaPublished: Fri, 24 Mar 2023 06:27 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2023 06:27 PM (IST)
संसद की सदस्यता निरस्त होने पर राहुल गांधी बोले- भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, हर कीमत चुकाने को तैयार
संसद की सदस्यता निरस्त होने पर राहुल गांधी बोले- भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। फोटो- जागरण।

नई दिल्ली, पीटीआई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा से अपनी सदस्यता खत्म होने पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत की आवाज के लिए लड़ रहे हैं और वह इसके लिए हर कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।"

loksabha election banner

लोकसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

मालूम हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई। राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी, जिसपर सूरत की कोर्ट ने मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए उन्हें अयोग्य करार दिया।

जारी रहेगी राजनीतिक लड़ाई- कांग्रेस

राहुल गांधी को अयोग्यता घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये राजनीतिक लड़ाई बरकरार रहेगी। जयराम रमेश ने कहा कि हम पीछे नहीं हटेंगे। राहुल गांधी कोई धमकी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री डरे हुए हैं। इसलिए, वे बार-बार राहुल गांधी और अन्य विपक्ष के नेताओं को डराते रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबराई हुई है। वे जानती है कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस संगठन में नई उमंग जगाई है, बल्कि पूरे देश में एक नया उत्साह, भविष्य का रास्ता दिखाया है।

विपक्षी नेताओं का मिल रहा साथ

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर विपक्षी नेताओं का उनको समर्थन मिल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में डर का माहौल है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी का नया भारत बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष के नेताओं को मुख्य तौर पर लक्ष्य बना रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.