Move to Jagran APP

कर्नाटक में बोम्मई मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार: 29 मंत्रियों ने ली शपथ; नहीं है कोई उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक में नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह आज राजभवन में संपन्न हुआ। 29 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। आज सुबह ही 29 मंत्रियों के नाम वाली लिस्ट मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई को मिली। इसमें उपमुख्यमंत्री पद पर किसी को नियुक्त नहीं किया जा रहा है।

By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 10:16 AM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 03:43 PM (IST)
कर्नाटक में बोम्मई मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार: 29 मंत्रियों ने ली शपथ; नहीं है कोई उपमुख्यमंत्री
बोम्मई कैबिनेट का विस्तार, शामिल हुए 29 मंत्री

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को किया गया। बेंगलुरु स्थित राजभवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने  29 मंत्रियों को शपथ दिलाई।  शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी शामिल हुए। इन मंत्रियों की पूरी लिस्ट आज सुबह ही राज्य के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई (Karnataka CM Basavaraj Bommai) को मिली। मुख्यमंत्री ने स्वयं इसकी पुष्टि की और बताया, 'नए मंत्रिमंडल में 29 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा, किसी को भी उपमुख्यमंत्री पद पर नियुक्त नहीं किया जा रहा है।'  आज सुबह उन्होंने कहा, 'हमें आधिकारिक तौर पर मंत्री परिषद की लिस्ट मिल गई है। इनमें उन मंत्रियों के नाम शामिल हैं जो आज राजभवन में शपथ लेने वाले हैं। ' 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री बोम्मई अपने मंत्रिमंडल के विस्तार पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने के लिए पिछले दो दिनों से दिल्ली में थे। उन्होंने जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मंगलवार को बताया था कि उन्हें फोन पर ही मंत्रियों के नामों वाली लिस्ट मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जेपी नड्डा के साथ इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई। लिस्ट में देरी के सवाल पर बोम्मई ने जवाब दिया था, 'तीन-चार मुद्दे तय किए जाने हैं जैसे अंतिम सूची में कुछ और नामों को शामिल करने और उपमुख्यमंत्री रखने को लेकर विचार हो रहा था।'

26 जुलाई को बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद 28 जुलाई को बोम्मई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके तुरंत बाद उन्होंने कैबिनेट विस्तार में कुछ समय लगने की बात कही थी। अभी सरकार में वे अकेले कैबिनेट मंत्री हैं। बता दें कि येदियुरप्पा ने नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों को लेकर सुझाव देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह कैबिनेट विस्तार में दखल नहीं देंगे बोम्मई अपने मंत्रालय में किसी को भी शामिल करने के लिए स्वतंत्र हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की थी और कहा था कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व राज्य मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों की लिस्ट बुधवार सुबह भेजेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि सुबह लिस्ट मिलने के बाद बुधवार को ही शपथ ग्रहण हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि मंत्रिपरिषद विस्तार कई चरणों में किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.