विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जेल जाएंगे ममता के भतीजे, कोई नहीं रोक पाएगा', नितीन नवीन का ममता सरकार पर तीखा हमला

Published: Thu, 09 Apr 2026 07:33 AM (IST)

बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही कमीशन लेने वाले ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक जेल में होंगे, उन्हें कोई ...और पढ़ें

HighLights

  1. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ममता सरकार पर किया तीखा हमला


  2. कहा- बंगाल के लोगों को बाहर भेजकर बांग्लादेशियों को बसाया 

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी। बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही कमीशन लेने वाले ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक जेल में होंगे, उन्हें कोई बचा नहीं पाएगा। बंगाल का तृणमूल गुंडों ने शोषण किया है। उनसे चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा। यहां महाजंगलराज चल रहा है। गुंडे भी जेल जाएंगे।

बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम काटने के खिलाफ ममता दीदी काला कोर्ट पहनकर दिल्ली गई थीं, लेकिन राज्य में मां-बहनों के साथ अत्याचार होने पर उन्होंने न्याय नहीं दिलाया।

भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में विकास नहीं हो रहा, राज्य पिछड़ रहा है। इस सरकार को हटाना जरूरी है।

'मा-माटी-मानुष' का नारा दिया गया, लेकिन यहां क्या हो रहा है, यह सब देख रहे हैं। संदेशखाली और कामदुनी में क्या हुआ, हम सबने देखा है। बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठिए घुस आए हैं।

तृणमूल के संरक्षण में यहां के लोगों का अधिकार छीनकर बांग्लादेशियों को बसाया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करेगी। बिहार में जब हाई कोर्ट ने जंगलराज कहा तो लोगों ने सरकार उखाड़ फेंकी। इसी तरह इस राज्य के लोग भी इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि यहां के लोग मजबूरी में दूसरे राज्यों में काम करने जा रहे हैं। इस राज्य में मजदूरों को कम मजदूरी मिलती है। यहां के लोगों को बाहर भेजा जा रहा है और बांग्लादेशियों को बसाया जा रहा है।

तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'टी' का मतलब है तोलाबाजी और तुष्टिकरण। 'एम' का मतलब माफिया राज और महिलाओं पर अत्याचार।

'सी' का मतलब कटमनी। बंगाल सारदा, नारदा, शिक्षक भर्ती, नगरपालिका भर्ती जैसी सभी घोटालों का अड्डा है। आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार बनने पर सभी खाली पदों पर भर्ती होगी और भर्ती में पांच साल की छूट दी जाएगी।