यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitin Gadkari: BJP की सीटें 240 कैसे रह गई? नितिन गडकरी ने बताई अहम वजह
Nitin Gadkari on Lok sabha election भाजपा की सीटें पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 303 सीटों से 240 पर कैसे ...और पढ़ें

HighLights
- विपक्ष पर बरसे नितिन गडकरी।
- कहा- विपक्ष के भ्रम के चलते पिछड़ा वर्ग पर असर पड़ा।
जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Nitin Gadkari on Lok sabha election लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था, लेकिन चुनावी परिणाम आने के बाद पार्टी की सीटें 240 ही रह गई। आखिर 303 सीटों से पार्टी 240 पर कैसे आ गई इसका जवाब खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया है।
सीटें घटने पर क्या बोले गडकरी?
BJP की लोकसभा चुनाव में सीटें घटने के पीछे गडकरी ने सबसे बड़ा कारण विपक्ष द्वारा मतदाताओं को भ्रमित करना बताया। एक कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि विपक्ष ने जो भ्रमित करने वाला अभियान चलाया था, उसमें लोग फंस गए।
किसानों और पिछड़ा वर्ग का जिक्र
गडकरी ने इसी के साथ कहा कि विपक्ष ने अपने कानाफूसी अभियान से लोगों को भ्रमित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने भाजपा पर संविधान बदलने का भी आरोप लगाया, इससे पिछड़ा वर्ग पर असर पड़ा। गडकरी ने ये भी कहा कि किसानों के लिए सरकार जो अच्छा काम करने जा रही थी, वो भी उनके खिलाफ बताए गए।
आने वाले 5 राज्यों के चुनाव जीतेंगे
गडकरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारत की जीत हुई है, क्योंकि विपक्ष के भ्रम फैलाने के बाद भी भाजपा सत्ता में है। उन्होंने इसके साथ ही ये भी कहा कि अब 5 राज्यों में जो चुनाव होंगे उनमें भी 100 फीसद भाजपा ही जीतने वाली है।
