'...तो Gen Z आपको देश से बाहर कर देंगे', राहुल गांधी के पोस्ट पर निशिकांत दुबे का पलटवार
राहुल गांधी द्वारा जेनरेशन जेड (जेन जी) की प्रशंसा पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया दी है। दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले से ही जेन जी को भविष्य के नेता के रूप में तैयार कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जेनरेशन जेड भाई-भतीजावाद का विरोध कर रही है और वंशवादियों को देश से बाहर कर देगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जेनरेशन जेड (जेन जी) की तारीफ करते हुए उन्हें लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाला असली विंगार्ड बताया। उनके इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से जेन जी को फ्यूचर लीडर के रूप में देख रहे हैं और उन्हें तैयार कर रहे हैं।
बीजेपी सांसद ने कहा, "उन्होंने जो लिखा है, प्रधानमंत्री मोदी पहले से ही कर रहे हैं - एक लाख जेनरेशन जेड को भविष्य के नेताओं के रूप में तैयार कर रहे हैं। जेनरेशन जेड आज भाई-भतीजावाद का विरोध कर रही है। आप (राहुल गांधी), तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, एमके स्टालिन और अन्य लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।"
'जेन जी वंशवादियों को कर देंगे देश से बाहर'
उन्होंने आगे कहा, "करुणानिधि देश के पहले मुख्यमंत्री थे जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त किया गया था। हम स्पष्ट हैं कि बाबासाहेब अंबेडकर ने इस देश को धर्मनिरपेक्ष बनाया था और हम इसे बनाए रखना चाहते हैं।"
निशिकांत ने कहा, "नेपाल में जेनरेशन जेड का विरोध हिंदू राष्ट्र के लिए है; बांग्लादेश में, वे एक इस्लामी राष्ट्र चाहते हैं। अगर जेनरेशन जेड यहां विरोध करती है तो आप जैसे वंशवादियों को देश से बाहर कर दिया जाएगा।"
'राहुल गांधी की मंशा कभी सफल नहीं होगी'
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "लोकतंत्र सुचारू रूप से चलेगा और पीएलए और सोरोस फाउंडेशन के साथ गठबंधन करके देश को तोड़ने की राहुल गांधी की मंशा सफल नहीं होगी। अगर जेनरेशन जेड अन्ना आंदोलन के विपरीत विरोध करती है तो हम उन्हें अपना पूरा समर्थन देंगे।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।