विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New Year Greetings 2024: पीएम मोदी ने नए साल पर लिखा खास मैसेज, राहुल गांधी ने मां सोनिया के साथ दिया मोहब्बत का पैगाम

Published: Mon, 01 Jan 2024 08:13 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jan 2024 08:36 AM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपनी मां सोनिया गांधी के साथ अपनी एक फोटो ...और पढ़ें

New Year Greetings 2024: नए साल के अवसर पर पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने संदेश लिखा।(फोटो सोर्स: जागरण)
New Year Greetings 2024: नए साल के अवसर पर पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने संदेश लिखा।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति लेकर आए: पीएम मोदी
  2. नया साल भारत में न्याय और मोहब्बत का पैगाम लेकर आए: राहुल गांधी
  3. यह साल गरीबों और हाशिये पर पड़े लोगों को आशा और शक्ति वापस दे: मल्लिकार्जुन खरगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। New Year Greetings 2024। साल 2024 का आगमन हो चुका है। नए साल के मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी लोगों नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,"सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ! वर्ष 2024 सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए। आइए हम समावेशी और सतत विकास में योगदान देने की नई प्रतिबद्धता के साथ नए साल का स्वागत करें।"

नया साल सभी के लिए अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए: पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू ईयर 2024 की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर नए साल पर सभी लोगों को बधाई देते हुए लिखा,"सभी को शानदार 2024 की शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए समृद्धि, शांति और अद्भुत स्वास्थ्य लेकर आए।"

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपनी मां सोनिया गांधी के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। वहीं, उन्होंने नए साल की बधाई देते हुए लिखा,"नया साल आप सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि की सौगात और भारत में न्याय और मोहब्बत का पैगाम लेकर आए।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए साल पर लोगों को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा,"आप सभी को आंग्ल नव वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"

नए साल के मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगों को बधाई देते हुए एक खास संदेश लिखा,"इस नव वर्ष पर मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वर्ष 2024 वह वर्ष होना चाहिए, जो एक बार फिर गरीबों और हाशिये पर पड़े लोगों को आशा और शक्ति वापस दे।"

उन्होंने आगे लिखा,"यह महत्वपूर्ण है कि हम प्रत्येक नागरिक के अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ें और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करें। अपने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना हमारा पवित्र कर्तव्य है। एक बार फिर, सभी को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिन्द"

विकसित भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की आशा करें: पीयूष गोयल  

नए साल के अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर लिखा,"जैसे ही हम 2024 में कदम रख रहे हैं, आइए हम एक विकसित भारत के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की आशा करें। यह वर्ष हमें एक मजबूत और अधिक समृद्ध राष्ट्र के हमारे सामूहिक दृष्टिकोण के करीब लाएगा। यह आने वाला वर्ष आशाजनक और फलदायी हो।"

यह भी पढ़ें: New Year 2024 Wishes: नए साल पर जोश से भर देने वाले इन संदेशों से करें अपने प्रियजनों को न्यू ईयर विश