Move to Jagran APP

अगले सप्ताह आएगी प्रदेश BJP की नई कार्यकारिणी, नये लोगों की लग सकती है लाटरी

यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय की नई कार्यकारिणी तैयार है जिसकी घोषणा 21 जनवरी के बाद किसी भी दिन हो सकती है।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Sun, 14 Jan 2018 08:36 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jan 2018 09:01 PM (IST)
अगले सप्ताह आएगी प्रदेश BJP की नई कार्यकारिणी, नये लोगों की लग सकती है लाटरी
अगले सप्ताह आएगी प्रदेश BJP की नई कार्यकारिणी, नये लोगों की लग सकती है लाटरी

सुरेंद्र प्रसाद सिंह, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी की सूची तैयार कर ली गई है। इसके लिए कई महीने से विचार-विमर्श और सलाह मशविरा किया जा रहा था। इसके बाद ही सूची को अंतिम रूप दिया जा सका है। नई कार्यकारिणी में प्रदेश के क्षेत्रीय व जातिगत संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। सूची की घोषणा 21 जनवरी के बाद किसी भी दिन की जा सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ दौरे के बाद ही नए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हो सकता है।

loksabha election banner

राज्य में सरकार के गठन और नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद से ही नई कार्यकारिणी के गठन की कवायद तेज हो गई थी। नये अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय खुद संगठन के सक्रिय नेता रहे हैं। उन्हें संगठन चलाने का लंबा अनुभव है, जिसका उपयोग उन्होंने नई कार्यकारिणी के गठन में किया ही होगा। प्रदेश संगठन में शामिल होने वाले नेताओं का चयन पूरी सतर्कता से किया गया है।

नये सिरे से सौंपे जा सकते हैं कुछ बड़े दायित्व 

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक प्रदेश का घोषित होने वाला यही संगठन वर्ष 2019 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभायेगा। इसलिए कार्यकारिणी में पदों की रेवड़ी नहीं बांटी जा सकती है। संगठन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा राज्य हैं, जहां पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए ही इसे छह क्षेत्रीय संगठनों में बांटा गया है। इन क्षेत्रीय संगठनों को नये सिरे से कुछ बडे़ दायित्व सौंपे जा सकते हैं। कुछ क्षेत्रीय संगठनों में बिखराव की स्थिति को देखते हुए वहां पूरी तरह परिवर्तन के संकेत हैं। इस बाबत संगठन के उच्च पदाधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श का दौर पूरा हो चुका है। जिन नामों की सूची तैयार की गई है, उन्हें लेकर गंभीर चर्चाएं की गई हैं।

20 जनवरी को लखनऊ पहुंच रहे हैं अमित शाह

खरमास को शुभ नहीं मानते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा में देरी हो रही थी। लेकिन अब मकर संक्राति के बाद अच्छे कार्यो का समय शुरु हो चुका है। नई टीम में शामिल लोगों की सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो डॉक्टर पांडेय अपनी नई टीम की घोषणा 21 जनवरी के बाद किसी भी दिन कर सकते हैं। दरअसल, 20 जनवरी को लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंच रहे हैं, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित कर सकते हैं।

नए लोगों की लग सकती है लाटरी

पुरानी कमेटी के कुछ लोगों के दायित्वों को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर लोगों की छुट्टी होनी तय मानी जा रही है। खासतौर पर जिन लोगों को पदनाम की रेवडि़यां चुनाव के समय सिफारिशों के आधार पर बांटी गई थीं। सरकार में दायित्व संभाल रहे लोगों की जगह नये लोगों की लाटरी खुल सकती है। नई कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक नेताओं की दौड़ जारी है, जिन्हें निराशा मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा में आसान नहीं होगी 'आप' की राह, कड़ी परीक्षा लेंगे विरोधी

यह भी पढ़ें: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का फूंका पुतला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.