Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: NDA के लिए इन 5 राज्यों से आई खुशखबरी! I.N.D.I.A दिख रहा बेहाल

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 11:56 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है जहां समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर आगे चल रही है। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी आगे चल रही है जबकि लोकसभा चुनावों में ओडिशा में बीजेडी को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। इंडी गठबंधन एग्जिट पोल में लगाए गए अनुमान से कहीं बेहतर प्रदर्शन है।

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2024: NDA के लिए इन 5 राज्यों से आई खुशखबरी (File Photo)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के परिणाम 2024 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग (Election Commission) के आंकड़ों के अनुसार, 528 सीटों के लिए उपलब्ध रुझानों में मंगलवार को भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाला एनडीए (NDA) 293 सीटों पर आगे चल रहा है और बहुमत का पार कर गया है। जबकि कांग्रेस (Congress) के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन (INDI Alliance) 230 सीटों पर आगे चल रहा है। इंडी गठबंधन एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) में लगाए गए अनुमान से कहीं बेहतर प्रदर्शन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

    दिल्ली में सात लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा सातों सीटों पर आगे चल रही है। चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, पूर्वी दिल्ली हर्ष मल्होत्रा, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत और दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी आगे चल रहे हैं।

    मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

    मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे हुई मतगणना के अनुसार, शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी अपनी बढ़त बनाई हुई है। एमपी में भाजपा सभी 29 सीटों पर क्लीन स्वीप की ओर आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस के गढ़ रही छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा के बंटी साहू आगे चल रहे हैं। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशियों को सभी सीटों पर बढ़त मिल रही है।

    छतीसगढ़ लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

    छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। भाजपा ने 11 में से 10 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सीट राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे से पीछे हो गए हैं। भाजपा ने बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कांकेर, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर और सरगुजा में अपनी पकड़ बनाई हुई है।

    गुजरात लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

    भारतीय चुनाव आयोग द्वारा रुझानों के अनुसार, गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 22 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस तीन सीटों पर आगे चल रही है। गुजरात में कांग्रेस आप के साथ गठबंधन में है, जहां उसने 24 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि आप ने भावनगर और भरूच निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे। गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 25 पर 7 मई को एक ही चरण में चुनाव हुए थे। गुजरात में 60.13 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    तेलंगाना लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

    तेलंगाना में बड़ी बढ़त बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 17 लोकसभा सीटों में से सात पर बढ़त बना ली है। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस आठ निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है, जबकि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), जिसने हाल ही में विधानसभा चुनावों में सत्ता खो दी थी, एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रही है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र में अपनी बढ़त बनाए हुए है। भाजपा, जिसने 2019 में चार सीटें जीती थीं, उन्हें बरकरार रखने की ओर अग्रसर है।

    बता दें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है, जहां समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर आगे चल रही है। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी आगे चल रही है, जबकि लोकसभा चुनावों में ओडिशा में बीजेडी को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें: इन राज्यों में बाजी पलटता दिख रहा I.N.D.I.A, पढ़ें कहां से आ रही NDA के लिए बुरी खबर!