विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Modi Cabinet: नहीं लड़े लोकसभा चुनाव, फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, कौन हैं ये 11 चेहरे

Published: Sun, 09 Jun 2024 10:25 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2024 10:31 PM (IST)

Modi New Cabinet प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई टीम का गठन हो चुका है। कुल 71 चेहरों को मंत्री बनाया ...और पढ़ें

Modi New Cabinet: मोदी मंत्रिमंडल में शामिल चेहरे।
Modi New Cabinet: मोदी मंत्रिमंडल में शामिल चेहरे।

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। कुल 71 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें 30 कैबिनेट, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले कई नेताओं को मंत्री बनाया गया है। ये सभी अलग-अलग प्रदेशों से राज्यसभा सदस्य हैं। यही वजह है कि उनको मोदी की टीम में जगह मिली है।

इन राज्यसभा सदस्यों को मिली जगह

अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वे ओडिशा से राज्यसभा सदस्य हैं। निर्मला सीतारमण ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं। रामदास अठावले ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। वे महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें: मोदी मंत्रिमंडल में शामिल इन 15 नामों ने सभी को चौंकाया, दूर-दूर तक नहीं था इनका जिक्र; कौन है सबसे कम उम्र और सबसे अमीर मंत्री?

सुब्रह्मण्यम जयशंकर और जेपी नड्डा को भी मंत्री बनाया गया है। जेडीयू कोटे से राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर मंत्री बने हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हरदीप सिंह पुरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है।

यहां देखें पूरी सूची

  • सुब्रह्मण्यम जयशंकर (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री)
  • हरदीप सिंह पुरी (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री)
  • जेपी नड्डा (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री)
  • निर्मला सीतारमण (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री)
  • अश्विनी वैष्णव (राज्यसभा, कैबिनेट मंत्री)
  • जयंत चौधरी (राज्यसभा, स्वतंत्र प्रभार, राज्यमंत्री)
  • रामदास अठावले (राज्यसभा, राज्य मंत्री)
  • एल मुरुगन (राज्यसभा, राज्य मंत्री)
  • रामनाथ ठाकुर (राज्यसभा, राज्यमंत्री)
  • सतीश दुबे (राज्यसभा, राज्य मंत्री)
  • पवित्रा मार्गेरिटा, (राज्यसभा, राज्यमंत्री)

चुनाव हारने वालों को भी जगह

पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी की टीम में जगह मिली है। उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य एल मुरुगन को भी मंत्री बनाया गया है। एल मुरुगन को तमिलनाडु की नीलगिरी लोकसभा सीट पर डीएमके के ए राजा ने लोकसभा चुनाव हराया है।

यह भी पढ़ें: किस राज्य से कितने नेता बने मंत्री, यहां देखें पूरी सूची; चौंकाने वाले हैं कई नाम