विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पासवान ने दिल्ली सरकार के मुफ्त राशन वितरण की घोषणा के दावे को कहा भ्रामक

By Dhyanendra SinghEdited By:
Published: Thu, 30 Jul 2020 08:38 PM (IST)

खाद्य मंत्री पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को दिल्ली सरकार अपना बताकर प्रचारित कर रही है जो कि गैर वाजिब है।

पासवान ने दिल्ली सरकार के मुफ्त राशन वितरण की घोषणा के दावे को कहा भ्रामक
पासवान ने दिल्ली सरकार के मुफ्त राशन वितरण की घोषणा के दावे को कहा भ्रामक

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता मामले व खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने दिल्ली सरकार के नवंबर तक मुफ्त राशन वितरण की घोषणा को भ्रामक बताते हुए कहा है कि यह योजना केंद्र सरकार की है। गरीबों के कल्याण के लिए शुरु की गई यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरु की गई है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को दिल्ली सरकार अपना बताकर प्रचारित कर रही है जो गैर वाजिब है।

पासवान ने ताबड़तोड़ जारी अपने ट्वीट में कहा है कि 'मुफ्त राशन वितरण की योजना दिल्ली सरकार की नहीं है। यह भारत सरकार की योजना है जो अप्रैल से नवंबर तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे वाले लाभार्थियों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है।' इसके अलावा इन लाभार्थियों को राशन प्रणाली के तहत उनके राशन कार्ड पर दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल दिया जा रहा है।

खाद्य मंत्री पासवान ने दिल्ली सरकार के दावे को खारिज करते हुए आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत उन लोगों को भी मुफ्त राशन दिया जा रहा है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। उन्हें मई से अगस्त तक पांच किलो राशन मुफ्त देने का प्रावधान किया गया है।

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड

वहीं, कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा था कि यह एक ऐतिहासिक कदम है और इससे गरीब लोगों को लाभ मिलेगा। केंद्रीय खाद्य मंत्री पासवान ने कहा था कि वे इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रगुजार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मार्च 2021 से पहले 'एक राष्ट्र एक राशन कार्ड' (one nation one ration card) लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अमित शाह और जेपी नड्डा ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सराहा, कहा- नए भारत के निर्माण में निभाएगी अभूतपूर्व भूमिका

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।