Move to Jagran APP

Amit Shah Health News: पहले से बेहतर है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वास्थ्य

Amit Shah Health News कोरोना पॉजिटिव होने पर रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे केंद्रीय मंत्री मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 12:43 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 12:43 PM (IST)
Amit Shah Health News: पहले से बेहतर है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वास्थ्य
Amit Shah Health News: पहले से बेहतर है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वास्थ्य

गुरुग्राम [अनिल भारद्वाज]। Amit Shah Health News:  कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Union Minister Amit Shah) का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है। कोरोना वायरस पॉजिटिव होने पर रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे केंद्रीय मंत्री मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए हैं, उन्होंने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करके दी थी। इसके बाद यहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की टीम केंद्रीय मंत्री अमित शाह का इलाज कर रही है। उन्हें आइसोलेशन वार्ड के स्पेशल रूम में भर्ती किया गया है। 

loksabha election banner

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद रविवार शाम 4.43 बजे गृह मंत्री ने स्वयं ट्वीट कर जानकारी दी कि वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गृह मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्वीट हैंडल पर बताया कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपनी जांच कराई थी, जिसमें वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। ट्वीट में यह भी बताया कि उनकी तबियत ठीक है लेकिन वह डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

इसी के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में उनके संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने की भी अपील की है। जैसे ही मीडिया व सोशल मीडिया पर गृहमंत्री के कोरोना संक्रमित होने की खबर फैली, कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर जल्द ठीक होने की कामना की।

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। संबित पात्रा ने कोरोना वायरस को मात देने के बाद अपना प्लाज्मा भी दान किया था। इसकी जानकारी भी उन्होंने खुद ही सार्वजनिक की थी।

यह भी देखें: अमित शाह समेत BJP के ये बड़े नेता हुए कोरोना वायरस पॉजिटिव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.