विश्व की चर्चित लेखिका के ट्वीट से क्यों कटघरे में है दिल्ली पुलिस, PMO को भी किया टैग
अपनी तेजतर्रार कार्रवाई के लिए मशहूर दिल्ली पुलिस लेटतलीफी की वजह से अब विख्यात लेखिका के निशाने पर आ गई है। दरअसल जानी मानी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने दिल्ली पुलिस पर तंज कसा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी तेजतर्रार कार्रवाई के लिए मशहूर दिल्ली पुलिस लेटतलीफी की वजह से अब विख्यात लेखिका के निशाने पर आ गई है। दरअसल, जानी मानी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने दिल्ली पुलिस पर तंज कसा है।
लेखिका ने ट्वीट किया है- ‘एक माह पहले किसी ने वसंत विहार स्थित मेरे फ्लैट पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया। वसंत विहार पश्चिमी मार्ग स्थित फ्लैट में मैं 2008 से रह रही थी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कुछ नहीं किया, जबकि वे मुझे पहचान भी गए। क्या आपको पता है कि आम लोगों के साथ क्या होता होगा।’
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है- 'एफआइआर के एक माह बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है। उम्मीद है कि वह मदद करेगी। उन्होंने पीएमओ, गृहमंत्री और पुलिस कमिश्नर को भी ट्वीट टैग किया। इस संबंध में पुलिस का पक्ष लेने के लिए डीसीपी को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।'
दिल्ली-एनसीआर की महत्वपूर्ण खबरें पढ़ें यहां, बस एक क्लिक पर