विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी से मिलने वाले प्रवासी मजदूर नहीं लिए गए हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने जारी किया बयान

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 16 May 2020 06:36 PM (IST)Updated: Sat, 16 May 2020 06:59 PM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सुखदेव विहार में प्रवासी मजदूरों से बातचीत की।

राहुल गांधी से मिलने वाले प्रवासी मजदूर नहीं लिए गए हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने जारी किया बयान
राहुल गांधी से मिलने वाले प्रवासी मजदूर नहीं लिए गए हिरासत में, दिल्ली पुलिस ने जारी किया बयान

नई दिल्ली, एएनआइ। राजधानी दिल्ली से प्रवासी मजूदरों का बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत आधा दर्जन राज्यों में पलायन जारी है। इस बीच शनिवार शाम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी दक्षिण दिल्ली के सुखदेव विहार इलाके में पहुंचे और प्रवासी मजदूरों से बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रवासी मजदूरों से उनके परेशानियों के साथ दिल्ली के जाने की वजहों के बारे में भी पूछा।

बताया जा रहा है कि सुखदेव विहार में सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठे प्रवासी मजदूरों से बातचीत के दौरान वह करीब 1 घंटा 30 मिनट तक यहां पर रहे फिर चले गए।

वहीं, दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि यह गलत सूचना है कि राहुल गांधी से मिलने वाले प्रवासियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। दरअसल, इस तरह की खबरें सोशल मीडिया में आई थीं कि राहुल गांधी से मिलने वाले प्रवासी मजदूरों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस को बाकायदा बयान जारी कर इसका खंडन करना पड़ा।

वहीं, प्रवासी मजदूर देवेंद्र के मुताबिक,  राहुल गांधी तकरीबन डेढ़ घंटे तक वहां पर रहे। उन्होंने हमारे लिए वाहन की व्यवस्था की। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि हमें यह गाड़ी हमारे घर तक छोड़ देगी। उन्होंने इस दौरान खाना और पानी के साथ मास्क भी दिए।

दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों की परेशानी है बरकरार

वहीं, दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन सार्वजनिक वाहन नहीं चलने की वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। दो दिनों से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसें चलने से दिल्ली के लोगों को कुछ राहत तो मिली है, लेकिन दूसरे शहर जाने वाले यात्री शुक्रवार को भी भटकते रहे।

शुक्रवार को जम्मूतवी, बेंगलुरु, राजेंद्र नगर, अहमदाबाद, मुंबई सेंट्रल, हावड़ा, भुवनेश्वर, बिलासपुर, रांची विशेष राजधानी से दस हजार से ज्यादा यात्री दिल्ली पहुंचे। यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जांच के बाद उन्हें स्टेशन परिसर से बाहर जाने दिया गया। कई लोगों के रिश्तेदार व परिचित निजी वाहन लेकर स्टेशन पहुंचे हुए थे। कई ऐसे यात्री भी दिल्ली पहुंचे जिन्हें शाम के समय दूसरे शहर के लिए ट्रेन पकड़नी थी। मुंबई से पहुंचे साहिल मंडल को शाम को रवाना होने वाली डिब्रुगढ़ विशेष राजधानी से आगे का सफर करना था। इसी तरह से कई मरीज लॉकडाउन में इलाज कराने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।