Move to Jagran APP

महाराष्ट्र के सांगली नगर निगम में राकांपा ने जीता महापौर का चुनाव, भाजपा को लगा जोर का झटका

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र के सांगली मिराज कुपवाड़ नगर निगम से महापौर का पद भाजपा से छीन लिया है। नगर निगम में भाजपा बहुमत में है। राकांपा के दिग्विजय सूर्यवंशी को नगर निकाय का महापौर निर्वाचित किया गया। भाजपा के पांच पार्षदों ने उनके पक्ष में मतदान किया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 09:59 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 09:59 PM (IST)
भाजपा के पांच पार्षदों ने राकांपा के पक्ष में मतदान किया, दो मतदान से अनुपस्थित रहे।

पुणे, प्रेट्र। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महाराष्ट्र के सांगली मिराज कुपवाड़ नगर निगम से महापौर का पद भाजपा से छीन लिया है। नगर निगम में भाजपा बहुमत में है। राकांपा के दिग्विजय सूर्यवंशी को नगर निकाय का महापौर निर्वाचित किया गया। भाजपा के पांच पार्षदों ने उनके पक्ष में मतदान किया।

loksabha election banner

भाजपा के पांच पार्षदों ने राकांपा के पक्ष में मतदान किया, दो मतदान से अनुपस्थित रहे

राकांपा के जिला अध्यक्ष संजय बजाज ने बताया, नगर निकाय में 78 सदस्य हैं। निर्वाचन के दौरान राकांपा उम्मीदवार को 39 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा के धीरज सूर्यवंशी को 36 मत प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि भाजपा के पांच पार्षदों ने राकांपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया, जबकि दो मतदान से अनुपस्थित रहे।

कांग्रेस के उमेश पाटिल को उप महापौर चुना गया

इससे पहले नगर निकाय में भाजपा के सदस्यों की संख्या 43 थी, जबकि राकांपा के पास 34 सदस्य थे। उन्होंने बताया कि राकांपा मतदान के दौरान सात मतों का प्रबंधन करने में सफल रही। कांग्रेस के उमेश पाटिल को उप महापौर चुना गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.