Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जनता त्रस्त है। ऐसे में अब कांग्रेस सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। आज पार्टी कार्यकर्ता देशभर में पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

By Neel RajputEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 10:19 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 10:19 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
कर्नाटक में पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

नई दिल्ली, एएनआइ। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस देश भर में पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन कर रही है। एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस बात का एलान किया गया था। वहीं, दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जनता त्रस्त है। ऐसे में अब कांग्रेस सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। नीचे देखें कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन से जुड़े अपडेट-

loksabha election banner

दिल्ली में कांग्रेस नेता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'जब यूपीए सत्ता में थी, तब पेट्रोल और डीजल पर टैक्स 9.20 रुपये था। अब यह 32 रुपये है। हम पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी वृद्धि को पूरी तरह से वापस लेने की मांग करते हैं। ईंधन को जीएसटी के दायरे में आना चाहिए।'

कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुबली में एक पेट्रोल पंप पर बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

वहीं, पंजाब में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। पंजाब के अमृतसर में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शन की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उनमें कार्यकर्ता काफी भीड़ में नजर आ रहे हैं। ऐसे में शारीरिक दूरी भी नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.