Move to Jagran APP

आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जे के लिए आज दिल्ली में भूख हड़ताल करेंगे नायडू

अक्टूबर 2013 में भी नायडू अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं। तब उनकी मांग थी कि आंध्र प्रदेश का पुनर्गठन होता है तो दोनों राज्यों के साथ न्याय किया जाना चाहिए।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 10:49 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 07:21 AM (IST)
आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जे के लिए आज दिल्ली में भूख हड़ताल करेंगे नायडू
आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जे के लिए आज दिल्ली में भूख हड़ताल करेंगे नायडू

नई दिल्ली, प्रेट्र। तेलुगु देसम पार्टी अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू सोमवार को दिल्ली में भूख हड़ताल करेंगे। वे राज्य को विशेष दर्जा देने तथा आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून 2014 के तहत केंद्र द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

loksabha election banner

तेदेपा पिछले साल भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की राजग सरकार से यह कहते हुए अलग हो गई थी कि पुनर्गठन के बाद आंध्र प्रदेश के साथ भेदभाव किया जा रहा है। एक बयान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में स्थित आंध्र प्रदेश भवन में नायडू की भूख हड़ताल सोमवार सुबह आठ बजे शुरू होगी और रात आठ बजे तक चलेगी। मंगलवार को वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन सौंपेंगे।

भूख हड़ताल में उनके मंत्री, विधायक, विधान परिषद सदस्य और सांसद भी शामिल होंगे। राज्य सरकार के कर्मचारी, सामाजिक और छात्र संगठनों के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2013 में भी नायडू अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं। तब उनकी मांग थी कि आंध्र प्रदेश का पुनर्गठन होता है तो दोनों राज्यों के साथ न्याय किया जाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.