Move to Jagran APP

MP Politics: लोक स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- सिंधिया पद के भूखे नहीं, कांग्रेस में रहकर भी मुख्यमंत्री बन जाते

मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय मंत्री नहीं बनाए जाने के सवाल पर कहा वे पद के भूखे नहीं हैं। आपने भी सुना होगा राहुल गांधी बोल रहे थे सिंधिया कांग्रेस में रहते तो हम मुख्यमंत्री बना देते।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 08:41 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 08:41 PM (IST)
MP Politics: लोक स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- सिंधिया पद के भूखे नहीं, कांग्रेस में रहकर भी मुख्यमंत्री बन जाते
कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा 15 महीने में भी नहीं कर पाया माफ।

अशोकनगर, राज्य ब्यूरो। मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय मंत्री नहीं बनाए जाने के सवाल पर कहा वे पद के भूखे नहीं हैं। आपने भी सुना होगा राहुल गांधी बोल रहे थे सिंधिया कांग्रेस में रहते, तो हम मुख्यमंत्री बना देते'। अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनना होता, तो कांग्रेस में रहकर भी बन जाते। मंत्री पद तो बहुत छोटा होता है। यादव सोमवार को प्रदेश की भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

loksabha election banner

मंत्री यादव ने कहा- कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा 15 महीने में भी नहीं कर पाया माफ 

उन्होंने कहा 23 मार्च को 2020 को मप्र में भाजपा की सरकार बनी थी। इससे पहले कांग्रेस की कमल नाथ की सरकार थी। कांग्रेस सरकार की घोषणा थी हम 10 दिन में किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्जा माफ करेंगे, मगर 15 महीने में भी नहीं कर पाए। सबसे पहली विफलता कांग्रेस की यही रही।

राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा- भाजपा का एक साल, बेमिसाल रहा

नौजवानों को रोजगार नहीं दे पाए। ऐसी बहुत सारी योजनाएं थीं, जो कांग्रेस सरकार ने पूरी नहीं की। इसी वजह से सरकार गिरी और हम लोगों ने कांग्रेस छोड़ी। ऐसी सरकार में रहकर हम क्या करते, जो जनता के साथ वादाखिलाफी करे। भाजपा का एक साल, बेमिसाल रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.