Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parliament Security Breach: लोकसभा के अंदर उत्पात मचाने वाले युवकों को इस कांग्रेस सांसद ने पकड़ा, बताई आंखों देखी

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 02:28 PM (IST)

    लोकसभा के अंदर बुधवार को जमकर बवाल हुआ है। दर्शक दीर्घा में बैठे दो शख्स नीचे कूद गए। संसद की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। दोनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने युवकों को पकड़ा। कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में हुई इस घटना के बारे में बताया है।

    Hero Image
    कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह ने आंखों देखी बताई है (फोटो एक्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद हमले की बरसी के दिन लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। लोकसभा की दर्शक दीर्घा में बैठे दो शख्स अचानक नीचे कूद गए। दो युवक बेंच के ऊपर भागते हुए जा रहे थे, तभी सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों युवक अब दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने उत्पात मचाने वाले शख्स को पकड़ा था। औजला सदन की कार्यवाही के दौरान बेंच पर बैठे थे। कांग्रेस सांसद ने इस घटना की आंखों देखी बताई है।

    कांग्रेस सांसद ने क्या-क्या कहा?

    गुरजीत सिंह ने बताया, 'जब वो ऊपर से कूदे तो मैं वहीं बैठा था। काफी शोर हो रहा था। एक आदमी पहले कूदा और फिर दूसरा कूद रहा था। वो जूता उतार रहा था और उसके जूते में कुछ था। उसके हाथ में भी कुछ था और धुंआ निकल रहा था। मैंने उसके हाथ से छीनकर उसे बाहर फेंक दिया।'

    संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक: अधीर रंजन चौधरी

    वहीं, इस घटना के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भी सदन में थे। उन्होंने बताया कि सदन के अंदर हमारे सांसद साथियों ने आरोपियों को पकड़ लिया। कार्यवाही के दौरान सुरक्षाकर्मी वहां नहीं थे। उनके हाथ में कुछ था और गैस निकल रही थी। ये संसद की सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक है।

    ये भी पढ़ें:

    Lok Sabha Security Breach Live: जूते से निकाले स्प्रे और धुआं-धुआं कर दिया संसद, हिला देगा ये वीडियो और सुनें सांसदों की आपबीती