Move to Jagran APP

'शिव' राज के खिलाफ चुनाव प्रचार में उतरने के पहले शिव की शरण में मध्य प्रदेश कांग्रेस

भाजपा की शिवराज सरकार के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने से पहले कांग्रेस नेता भगवान शिव की शरण में हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 03:34 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 03:34 PM (IST)
'शिव' राज के खिलाफ चुनाव प्रचार में उतरने के पहले शिव की शरण में मध्य प्रदेश कांग्रेस
'शिव' राज के खिलाफ चुनाव प्रचार में उतरने के पहले शिव की शरण में मध्य प्रदेश कांग्रेस

नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता अब प्रचार का शंखनाद करने जा रहे हैं। भाजपा की शिवराज सरकार के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने से पहले कांग्रेस नेता भगवान शिव की शरण में हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जहां केदारनाथ पहुंचे हैं तो चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में माथा टेका। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी हरिद्वार के पारद शिवलिंग की पूजा अर्चना करने पहुंचे।

loksabha election banner

कमलनाथ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष- कमलनाथ 16 अगस्त से बड़वानी जिले के राजपुर से चुनावी दौरे शुरू करेंगे। नाथ राजपुर से जनसभाओं का सिलसिला शुरू करने वाले हैं। इसके पहले वे इन दिनों उत्तराखंड के प्रवास पर हैं। वे केदारनाथ के दर्शन करने गए हैं।

        

ज्योतिरादित्य सिंधिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद ज्योतिरादित्यसिंधिया का चुनावी दौरा शुरू हो गया है और वे इन दिनों मालवा क्षेत्र में हैं। उन्होंने चुनावी दौरे के दौरान मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर और प्राचीन मंदिर ओखा बावजी के दर्शन किए। 15 अगस्त को वे विदिशा व सागर जिले में जनसभाएं लेंगे।

        

अजय सिंह
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे थे। वहां उन्होंने स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया और पारद शिवलिंग का अभिषेक किया था। हिमाचल प्रदेश में उन्होंने शनिवार को कांगड़ा स्थित ज्वाला देवी के दर्शन भी किए। अब वे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रही न्याय यात्रा के अगले चरण में सागर संभाग की विधानसभा सीटों पर सभाएं लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.