Move to Jagran APP

MP Cabinet : मंत्रियों के शपथ के बाद कैबिनेट की बैठक, अब विभाग के बंटवारे पर टिकी है सब की नजर

भोपाल के राजभवन में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। 20 ने कैबिनेट और 8 ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 02:42 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 02:42 PM (IST)
MP Cabinet : मंत्रियों के शपथ के बाद कैबिनेट की बैठक, अब विभाग के बंटवारे पर टिकी है सब की नजर

भोपाल, एजेंसी। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में आज 28 नए मंत्री शामिल हो गए हैं। भोपाल के राजभवन में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। 20 ने कैबिनेट और 8 ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। अब पिछले पांच मंत्रियों को मिलाकर मंत्रिमंडल में कुल 33 मंत्री हो गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम शिवराज ने मंत्रियों की बैठक ली और सभी को बधाई दी। सीएम ने कहा कि ना मैं चैन से बैठूंगा और ना ही मंत्रियों को चैन से बैठने दूंगा। हमें लगातार काम करना है। उन्होंने सभी को हिदायत दी कि कोरोना काल में स्वागत और भीड़ से बचें। सभी की निगाहें इस पर है कि किसे कौन सा विभाग मिलता है।

loksabha election banner

कैबिनेट मंत्रियों में 11 पुराने मंत्री, 9 नए चेहरे शामिल

इसमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, यशोधरा राजे, भूपेंद्र सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह , विश्वास सारंग पहले भी शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर को सिंधिया खेमे का माना जा रहा है ये कमलनाथ सरकार में भी मंत्री रहे। इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए बिसाहूलाल सिंह, ऐंदल सिंह कंसाना, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को भी कैबिनेट में जगह मिली है। इसके साथ ही भाजपा के प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद सिंह भदौरिया, मोहन यादव को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

8 राज्य मंत्रियों में 4 सिंधिया खेमे से

राज्य मंत्रियों में सभी नए चेहरे शामिल किए गए हैं। इसमें बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोतिया, सुरेंद्र धाकड़, ओपीएस भदौरिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। ये सिंधिया खेमे के माने जा रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा के भारत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, रामकिशोर कांवरे को राज्यमंत्री बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.