विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP By Elections 2020: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी गिर्राज के बिगड़े बोल, कमल नाथ को लेकर कही ऐसी बात

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Thu, 22 Oct 2020 08:20 PM (IST)

मुरैना जिले के दिमनी क्षेत्र के कमथरी गांव की सभा में गुरुवार को राज्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी गिर्राज डंडौतिया ने ...और पढ़ें

चुनावी सभा में राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रत्याशी गिर्राज डंडौतिया।
चुनावी सभा में राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रत्याशी गिर्राज डंडौतिया।

मुरैना, राज्‍य ब्‍यूरो। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में अशोभनीय शब्दों के बाद अब नेता खुलेआम मंच से जान लेने की बात कहने लगे हैं। मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के कमथरी गांव की सभा में गुरुवार को किसान कल्याण राज्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी गिर्राज डंडौतिया ने कमल नाथ पर अमर्यादित टिप्पणी की। 

गिर्राज डंडौतिया दिमनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी, मंच पर सिंधिया भी मौजूद थे

मंत्री ने कहा कि कमल नाथ कैसी भाषा बोल रहे हैं। अनुसूचित समाज की बहन (इमरती देवी) के लिए यह बात डबरा में कही। तुम ही बताओ अगर ये बात तंवरघार-चंबल में बोलते तो कत्ल हो जाता। मूड़ ले लेंगे (सिर काट देते)। अगर कमल नाथ किसी महिला के लिए ऐसी बात दिमनी-अंबाह में बोल देते तो यहां से उनकी लाश जाती।

बहू-बेटी किसी समाज की हो, लेकिन हमारे यहां उनकी बहुत इज्जत है। इस दौरान मंच पर राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। इस बयान के बाद सिंधिया डंडौतिया की पीठ थपथपाते भी नजर आए। डंडौतिया इमरती देवी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की अशोभनीय टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। 

दिग्विजय को भी नहीं छोड़ा, कहा उनके घर में पहले बहू आई बाद में सास

डंडौतिया ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी घेरा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि मैंने गद्दारी की है। उन्होंने खुद अपने बेटे-भतीजे को मंत्री बनवा दिया। दिग्विजय सिंह कितने अच्छे आदमी हैं, वो यहां आ जाएंगे तो क्या हाल होगा उनका। दस साल मुख्यमंत्री रहे जनता कितनी दुखी रही।

दिग्विजय सिंह बढि़या आदमी हैं, जिनके घर में बहू पहले आ गई और सास बाद में आ रही है। 75 साल की उम्र में विवाह किया है। हमारे यहां 75 साल का बुजुर्ग विवाह कर लाएगा तो उससे दूर से हाथ जोड़ लेंगे। शर्म नहीं आ रही 42 साल की महिला से विवाह कर लिया। घर में जवान बेटा-बहू हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।