Move to Jagran APP

RIP Motilal Vora: राहुल गांधी के हटने के बाद मोती लाल बोरा को अंतरि‍म कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाने की हुई थी मांग

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था। उसके बाद कई लोगों को अंतरिम कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाने की मांग उठी थी। उन लोगों में मोती लाल बोरा भी शामिल थे। बाद में खराब तबियत के बाद भी सोनिया गांधी को ही फिर अंतरिम कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाया गया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 04:19 PM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 06:11 PM (IST)
RIP Motilal Vora: राहुल गांधी के हटने के बाद मोती लाल बोरा को अंतरि‍म कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाने की हुई थी मांग
मोती लाल बोरा और राहुल गांधी की फाइल फोटो।

नई दिल्‍ली, ऑनलाइन डेस्‍क। मध्‍य प्रदेश के दिग्‍गज नेता मोती लाल बोरा का 93 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। वह मध्‍य प्रदेश के दो बार मुख्‍य मंत्री और यूपी के राज्‍यपाल रहे। वह 13 मार्च 1985 से 13 फरवरी 1988 तक और 25 जनवरी 1989 से 9 दिसंबर 1989 तक दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 1970 में वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। 1972 में कांग्रेस के विधायक बने थे। 1977 और 1980 में भी विधायक चुने गए। मोतीलाल वोरा अर्जुन सिंह की कैबिनेट में पहले उच्च शिक्षा विभाग में राज्य मंत्री रह चुके थे । उनकी गणना कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं में होती थी। वह 2000 से 2018 तक कांग्रेस के कोषाध्‍यक्ष रहे। इस उम्र में भी उनकी नजदीकियां सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ थी। मोतीलाल वोरा किसी भी कार्यक्रम में सोनिया गांधी के दाएं बाएं नजर आते थे।

loksabha election banner

93 साल के मोतीलाल वोरा आखिरी दस सालों में भी काफी सक्र‍िय रहे। कांग्रेस पार्टी में उन्होंने दो दशक तक कोषाध्यक्ष रहने के अलावा अहम जिम्मेदारी निभाई। मोतीलाल वोरा को लोग प्यार से दद्दू भी बुलाते थे और उनके बारे में मशहूर था कि बतौर कोषाध्यक्ष और पार्टी की पाई पाई का हिसाब रखते थे और एक पैसा भी फिजूल खर्च नहीं होने देते थे।

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बुरी तरह से पराजित होने पर राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था। उसके बाद कई लोगों को अंतरिम कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाने की मांग उठी थी। उन लोगों में मोती लाल बोरा भी शामिल थे। हालांकि यह नहीं हो सका। बाद में खराब तबियत के बाद भी सोनिया गांधी को ही फिर अंतरिम कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाया गया।

मोतीलाल बोरा से जब अंतरिम अध्यक्ष के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में मुझसे किसी ने बात नहीं की। पार्टी नेतृ्त्व की जिम्मेदारी के लिए और भी लोगों के नाम चल रहे हैं, अशोक गहलोत के बारे में चर्चा हो रही है। अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने का तो फैसला कांग्रेस कार्यसमिति को करना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.