विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मोदी लहर थी, है और हमेशा रहेगी...' नवनीत राणा ने बयान पर दी सफाई; समझिए क्या है पूरा मामला

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 17 Apr 2024 04:28 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2024 05:23 PM (IST)

अमरावती से भाजपा की प्रत्याशी नवनीत राणा एक विवाद में फंस चुकीं हैं। दरअसल अमरावती में चुनाव प्रचार के दौरान ...और पढ़ें

अमरावती से भाजपा की प्रत्याशी नवनीत राणा ने अपने बयान पर सफाई दी है।(फोटो सोर्स: जागरण)
अमरावती से भाजपा की प्रत्याशी नवनीत राणा ने अपने बयान पर सफाई दी है।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. पीएम मोदी को लेकर नवनीत राणा का वीडियो वायरल हो रहा है।
  2. विपक्ष को गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए: नवनीत राणा
  3. बीजेपी खुद जानती है कि मोदी लहर नहीं है: एनसीपी (शरद गुट)

अमरावती, महाराष्ट्र। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अमरावती से भाजपा की प्रत्याशी नवनीत राणा एक विवाद में फंस चुकीं हैं। दरअसल, अमरावती में चुनाव प्रचार के दौरान कह दिया कि 2019 में भी पीएम मोदी की लहर थी फिर भी मैं निर्दलीय चुनाव लड़ीं और जीत गई। इसलिए चुनाव को हल्के में ना लें। यह भी न सोचें की पीएम की लहर है।

विपक्षी नेताओं ने की टिप्पणी 

नवनीत राणा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पर एनसीपी (शरद गुट) समेत कई विपक्षी नेताओं ने टिप्पणी की। महेश तापसे सरीखे विपक्षी नेता ने कहा कि भाजपा नवनीत राणा सच बोल रहीं हैं। बीजेपी खुद जानती है कि मोदी लहर नहीं है।

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद नवनीत राणा ने फौरन इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, उन्हें अपने भाषण को लेकर सफाई भी दी। नवनीत ने कहा,"विपक्ष मेरे वीडियो को एडिट करके खबरें फैला रहा है। हम मोदी के नाम पर लोगों के पास जा रहे हैं। देश के विकास के लिए मोदी चाहिए।

वनीत राणा ने बुधवार को कहा कि देश में मोदी लहर है और उन्होंने एक रैली में उनकी टिप्पणियों को "तोड़-मरोड़कर" पेश करने के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जिम्मेदार ठहराया। नवनीत राणा ने आगे कहा,“मोदी लहर थी, मोदी लहर है और मोदी लहर रहेगी। देश की प्रगति के लिए मोदी की जरूरत है।"

विपक्ष को गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए: नवनीत राणा 

उन्होंने आगे कहा,"विपक्ष को सभी तंत्रों का उपयोग करने के बजाय लोगों के पास जाना चाहिए और लोगों के कल्याण के लिए आह्वान करना चाहिए। विपक्ष को गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए। मैं मोदी के नाम पर हर जगह जा रही हूं और देश की भलाई के लिए वोट मांग रही हूं।"

यह भी पढ़ें: रामलला के सूर्य तिलक के समय PM मोदी कर रहे थे यह खास काम, जूते उतारकर देखा अद्भुत नजारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।