Move to Jagran APP

2029 तक प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं मोदी, कोई भी नेता उनकी बराबरी करने में असक्षम

मोदी 2029 तक पीएम बने रह सकते हैं। ज्यादा दिनों तक शासन कर सकने वाले नेताओं में वह छठे स्थान पर हैं।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 03:50 PM (IST)
2029 तक प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं मोदी, कोई भी नेता उनकी बराबरी करने में असक्षम
2029 तक प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं मोदी, कोई भी नेता उनकी बराबरी करने में असक्षम

नई दिल्ली (जेएनएन)। वैश्विक क्रम को दो चीजों से आंका जाता है। पहला आर्थिक ताकत और दूसरी सैन्य क्षमता। इन दोनों मापदंडों पर अमेरिका नंबर वन है। चीन दूसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है, लेकिन जब अहम वैश्विक मुद्दों जैसे जलवायु परिवर्तन, गरीबी से लड़ने और शांति कायम करने की बात आती है तो यह देखना जरूरी हो जाता है कि दुनिया के कौन से कद्दावर नेता इससे निपटने में सक्षम होंगे।

loksabha election banner

यही जानने के लिए ब्लूमबर्ग मीडिया समूह ने दुनिया के 16 देशों के नेताओं का एक आकलन किया है। इसमें अनुमान लगाया गया है कि मोदी 2029 तक पीएम बने रह सकते हैं। ज्यादा दिनों तक शासन कर सकने वाले नेताओं में वह छठे स्थान पर हैं।

# नरेंद्र मोदी (67 वर्ष)

2014 में पीएम बनने वाले नरेंद्र मोदी का कद इतना बड़ा हो गया है कि कोई भी समकक्ष नेता उनकी बराबरी करने में असक्षम है। उनके करिश्माई व्यक्तित्व के आगे विपक्ष पूरी तरह बिखर चुका है। लोगों के बीच उनकी गजब की लोकप्रियता को देखते हुए उम्मीद है कि 2019 में भी उनके नेतृत्व में राजग की सरकार बनेगी। यानी 2024 तक उनकी प्रधानमंत्री बने रहने की प्रबल संभावना है। अपने चार वर्ष के कार्यकाल में ही बड़े और कड़े फैसलों से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान की है। ऐसे में कार्यकाल की सीमा बाध्यता न होने और प्रभावी विपक्ष नेता के अभाव में वे 2024 में भी प्रधानमंत्री बनकर 2029 तक देश की सेवा कर सकते हैं।

# मोहम्मद बिन सलमान (32 वर्ष), सऊदी अरब

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिना सुल्तान बने सऊदी अरब पर प्रभावी शासन कर रहे हैं। अगले 50 वर्षों तक शासन कर सकते हैं।

# किम जोंग उन (33 वर्ष), उत्तर कोरिया

अमेरिका से युद्ध की नौबत नहीं आती है तो उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन कई दशकों तक वहां शासन करेंगे।

# शी चिनफिंग (64), चीन

कार्यकाल सीमा खत्म करने के बाद वह कुछ दशक और शासन कर सकते हैं।

# व्लादिमीर पुतिन (65), रूस

चौथी बार सत्ता हासिल की। हालांकि कार्यकाल की सीमा के चलते 2024 में उन्हें पद त्यागना पड़ सकता है।

# डोनाल्ड ट्रंप (71), अमेरिका

2016 में राष्ट्रपति बने ट्रंप का कार्यकाल विवादित रहा है। महाभियोग की बातें उठीं। इसी कार्यकाल को पूरा करने पर संदेह है। 

# रेसेप तैयप एर्दोगन (64), तुर्की

2014 में देश के पहले चुने गए राष्ट्रपति बने। 2019 में चुनाव जीतने की प्रबल संभावना है। संवैधानिक नियमों को बदलने में अगर सफल होते हैं तो एक दशक और शासन कर सकेंगे।

# बेंजामिन नेतन्याहू (68), इजरायल

दस वर्ष बाद 2009 में पुन: सत्ता संभाली। घोटालों में नाम आया। जांच में बचेंगे तो 2019 में कार्यकाल संभाल सकते हैं।

# शिंजो एबी (63), जापान

आरोपों के चलते दोबारा प्रधानमंत्री बनने की संभावना कम हो गई है।

# एंजेला मार्केल (63), जर्मनी

2021 में सत्ता में लौटने की संभावना नहीं दिखती।

# टेरीजा मे (61), ब्रिटेन

इस महीने के अंत या फिर मार्च 2019 में सत्ता छोड़ सकती हैं।

# मिकेल तेमिर (77), ब्राजील

चुनाव लड़ने से इन्कार किया है।

# आयतुल्लाह अली खामनेई (78), ईरान

1981 से सत्ता संभाल रहे खामनेई को सेना व जनता का समर्थन है। अंतिम समय तक शासन कर सकते हैं।

# इमैनुएल मैक्रों (40), फ्रांस

2017 में राष्ट्रपति बने। उम्मीद है कि 2022 में भी उनकी विकासोन्मुखी नीतियां काम आएंगी।

# निकोलस मैडुरो (55), वेनेजुएला

2013 में राष्ट्रपति बने। संभावना है कि एक कार्यकाल और पूरा करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.