विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Nyay Yatra से पहले मिलिंद देवरा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, बोले- आज खत्म हुआ 55 साल पुराना रिश्ता

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 14 Jan 2024 09:22 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jan 2024 10:42 AM (IST)

Milind Deora राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ...और पढ़ें

मिलिंद देवरा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा (फाइल फोटो)
मिलिंद देवरा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मिलिंद देवरा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा।
  2. आज खत्म हुआ 55 साल पुराना रिश्ता- मिलिंद देवरा

एएनआई, नई दिल्ली। Milind Deora Resigned From Congress: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है।

मिलिंद देवरा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

मिलिंद देवरा ने एक्स पर लिखा- 'आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।'

मिलिंद ने आगे कहा कि मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

क्या बोले मिलिंद देवरा?

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मिलिंद देवरा ने पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं विकास के रास्ते पर चल रहा हूं।

कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं मिलिंद देवरा

बता दें कि मिलिंद देवरा दक्षिण मुंबई से दो बार सांसद रहे हैं। साथ ही वह मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वह मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस्तीफा देने से पहले वह पार्टी के अखिल भारतीय संयुक्त कोषाध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें- I.N.D.I.A Meeting: राहुल गांधी का नाम उछालने से लेकर आपसी रिश्तों सहित कई मुद्दों पर मुखर हुआ गठबंधन, खुले सियासी हमले का उठा मुद्दा

मिलिंद देवरा ने जाहिर की थी नाराजगी

उल्लेखनीय है कि मिलिंद देवरा के पिता मुरली देवरा भी सांसद रह चुके हैं। मुरली देवरा दक्षिण मुंबई सीट से चार बार सांसद रहे थे। मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र पर शिवसेना (यूबीटी) द्वारा दावा ठोंका गया था। इसे लेकर मिलिंद देवरा ने नाराजगी जाहिर की थी। मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट का देवरा परिवार ने लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया है।

आज से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बता दें कि मिलिंद देवरा ने ऐसे समय में पार्टी से इस्तीफा दिया है, जब आज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हो रही है। इस यात्रा के नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे।

यह भी पढ़ें- Milind Deora: मिलिंद देवरा ने छोड़ा कांग्रेस का 'हाथ', अब इस पार्टी में जाने की लग रही अटकलें