विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meghalaya : मेघालय भाजपा अध्यक्ष बोले- 'मैं भी बीफ खाता हूं, यहां कोई नहीं रोक सकता', यह लोगों की जीवनशैली

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Thu, 23 Feb 2023 02:08 PM (IST)

Meghalaya Assembly Election 2022 भाजपा अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी कहा कि मैं भी बीफ खाता हूं और इसको लेकर मेघालय में कोई प्रतिबंध नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह लोगों की जीवनशैली है इसे कोई नहीं रोक सकता।

Meghalaya Assembly Election 2022 अर्नेस्ट मावरी का बयान।
Meghalaya Assembly Election 2022 अर्नेस्ट मावरी का बयान।

शिलांग, एएनआई। मेघालय के भाजपा अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। मावरी ने कहा कि मेघालय में बीफ खाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है और वह भी गोमांस का सेवन करते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अर्नेस्ट मावरी ने कहा, "मैं अन्य राज्यों द्वारा अपनाए गए प्रस्ताव पर बयान नहीं दे सकता। हम मेघालय में हैं, हर कोई बीफ खाता है और यहां कोई प्रतिबंध नहीं है।

मेघालय में कोई नहीं रोक सकता

मावरी ने कहा कि मैं भी बीफ खाता हूं और इसको लेकर मेघालय में कोई प्रतिबंध नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह लोगों की जीवनशैली है, इसे कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि भारत में भी ऐसा कोई नियम नहीं है। कुछ राज्यों ने कुछ अधिनियम पारित किए हैं। मेघालय में हमारे पास बूचड़खाने हैं, हर कोई एक गाय या सूअर ले जाता है और इसे खाता है।

ऐसे समय में जब असम जैसे भाजपा शासित राज्यों ने मवेशी वध, परिवहन और बीफ की बिक्री को विनियमित करने के लिए एक विधेयक पारित किया है, मावरी का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है। 

भाजपा ईसाई लोगों के साथ

मेघालय बीजेपी प्रमुख ने कहा कि यह सिर्फ "राजनीतिक प्रचार" है कि भाजपा एक ईसाई विरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि अब देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार नौ साल से काम कर रही है और देश में किसी भी चर्च पर हमला या निशाना नहीं बनाया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि गोवा में भी भाजपा का शासन है और एक भी चर्च को निशाना नहीं बनाया गया है। नगालैंड के साथ भी ऐसा ही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।