Move to Jagran APP

पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति समेत कई बड़े नेताओं ने जवाहर लाल नेहरू को कुछ इस तरह किया याद

Jawaharlal Nehru Birth Anniversar उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 11:51 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 11:51 AM (IST)
आज पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का 131वां जन्मदिन है।

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का आज 131वां जन्मदिन है। इस दिन को लोग बाल दिवस (Children Day) के रूप में मनाते हैं। पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति समेत कई अन्य बड़े लोगों ने जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जंयती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।

loksabha election banner

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। एक विशाल दूरदर्शी जिन्होंने हमारे देश की नींव भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ रखी। हमारा प्रयास इन मूल्यों के संरक्षण के लिए होना चाहिए। इसके साथ ही राहुल गांधी ने शांति वन में जाकर उनके समाधि स्थल पर नमन किया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनके द्वारा लिखित किताब भारत की खोज (Discovery of India) का कोटेशन लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा 'केवल वे ही जीवन को समझ सकते हैं जो अक्सर इसके कगार पर खड़े होते हैं। केवल वे जिनके जीवन मृत्यु के भय से संचालित नहीं होते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.